1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs NZ, 3rd Test : नील वैगनर ने रचा इतिहास, फास्टेस्ट 200 विकेट लेने वाले बने तेज गेंदबाज

AUS vs NZ, 3rd Test : नील वैगनर ने रचा इतिहास, फास्टेस्ट 200 विकेट लेने वाले बने तेज गेंदबाज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 28, 2019 01:35 pm IST,  Updated : Dec 28, 2019 01:35 pm IST

वैनकर ने स्टीव स्मिथ का विकेट लेते ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे किए और वो ऐसा करने वाले फास्टेस्ट तेज गेंदबाज बन गए हैं।  

Neil Wanger, Australia vs New Zealand, New Zealand vs Australia, Melbourne Cricket Ground,Melbourne- India TV Hindi
AUS vs NZ, 3rd Test : Neil Wagner created history, Fastest became fast bowler taking 200 wickets Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर तीन टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में वैसे तो न्यूजीलैंड की हालत काफी पतली दिखाई दे रही है, लेकिन उनके तेज गेंदबाज नील वैनगर ने यहां इतिहास रच दिया है। वैनकर ने स्टीव स्मिथ का विकेट लेते ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे किए और वो ऐसा करने वाले फास्टेस्ट तेज गेंदबाज बन गए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में फास्टेस्ट 200 विकेट लेने का रिकॉर्ड पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन के नाम था। उन्होंने यह उपलब्धि 49 मैचों में हासिल की थी, लेकिन अब नील वैनगर ने 46 मैचों में 200 विकेट लेकर तेज गेंदबाजों की लिस्ट में ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वहीं बात सभी गेंदबाजों की करें तो वैनगर इस लिस्ट में अभी भी दूसरे स्थान पर। टेस्ट क्रिकेट में फास्टेस्ट 200 विकेट लेने का रिकॉर्ड भारतीय स्पीनर रवींद्र जडेजा के नाम है। उन्होंने 44 मैचों में ये कारनामा किया था।

उल्लेखनीय है, इस मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने न्यूजीलैंड पर 456 रनों की बढ़त बना ली है, क्रीज पर पिछली इनिंग के शतकवीर ट्रेविड हेड और मैथ्यू वेड मौजूद है। इस मैच की पहली इनिंग में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड (114) के शतक के दम पर 467 रन बनाए थे जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 148 रन पर ही ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 137 रन बना लिए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल