1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs NZ: बॉक्सिंग डे टेस्ट में न्यूजीलैंड के लिए ओपनिंग करेंगे टॉम ब्लंडेल

AUS vs NZ: बॉक्सिंग डे टेस्ट में न्यूजीलैंड के लिए ओपनिंग करेंगे टॉम ब्लंडेल

 Edited By: IANS
 Published : Dec 22, 2019 05:33 pm IST,  Updated : Dec 22, 2019 05:33 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में जीत रावल की जगह न्यूजीलैंड के लिए टॉम ब्लंडेल ओपनिंग करने मैदान पर उतरेंगे। 

Tom Blundell, Australia, New Zealand, Australia vs New Zealand, Boxing day test match - India TV Hindi
Tom Blundell Image Source : GETTY IMAGE

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट में टॉम ब्लंडे न्यूजीलैंड के लिए पारी की शुरुआत करेंगे। ब्लंडेल को जीत रावल की जगह टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने विक्टोरिया इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी।

29 साल के ब्लंडेल ने अपने 93 प्रथम श्रेणी के मैचों में पारी की शुरुआत नहीं की है। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वह इसे यहां कर सकते है।

न्यूजीलैंड ने ब्लंडेल का प्लेइंग इलेवन में खेलने की पुष्टि की है। ब्लंडेल ने कहा, "मुझे ऐसा लगता है कि मैं इस काम को कहीं भी कर सकता हूं। इस मैच में मुझे ऐसा करने को मिल रहा है और मैं बॉक्सिंग डे टेस्ट को लेकर उत्साहित हूं।"

ऑस्ट्रेलियाई टीम पर्थ में पहला टेस्ट 296 रन से जीतकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुई हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल