1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशेज सिरीज़: सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के चाय तक- 365/3, 19 रन की बढ़त बनायी

एशेज सिरीज़: सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के चाय तक- 365/3, 19 रन की बढ़त बनायी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 06, 2018 01:35 pm IST,  Updated : Jan 06, 2018 01:36 pm IST

उस्मान ख्वाजा और शॉन मार्श ने पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड की कसी गेंदबाजी के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए चाय तक ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट पर 365 रन तक पहुंचाया।

उस्मान ख्वाजा- India TV Hindi
उस्मान ख्वाजा

सिडनी: उस्मान ख्वाजा और शॉन मार्श ने पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड की कसी गेंदबाजी के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए चाय तक ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट पर 365 रन तक पहुंचाया। 

ख्वाजा ने एक साल से ज्यादा समय बाद अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा और वह ब्रेक तक नाबाद 166 रन बनाकर खेल रहे थे। 

शॉन मार्श 54 रन बनाकर क्रीज पर थे, दोनों चौथे विकेट के लिये 91 रन की भागीदारी निभा चुके हैं। हालांकि इंग्लैंड ने लंच के बाद अनुशासित गेंदाबजी की जिससे उसने ऑस्ट्रेलिया को तेजी से रन बनाने से रोका। 

ख्वाजा ने 333 गेंद में 16 चौके और एक छक्के से 150 रन बनाये, जिसमें मोईन अली के ओवर में लगातार बाउंड्री शामिल रहीं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल