1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दूसरे टेस्ट में आस्ट्रेलिया की शानदार शुरूआत

दूसरे टेस्ट में आस्ट्रेलिया की शानदार शुरूआत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 12, 2015 10:50 am IST,  Updated : Jun 12, 2015 10:53 am IST

किंगस्टन: स्टीवन स्मिथ के नौवे टेस्ट शतक की मदद से आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को चार विकेट खोकर 258 रन बना लिये । आस्ट्रेलिया दो

स्मिथ के शतक से...- India TV Hindi
स्मिथ के शतक से आस्ट्रेलिया की शानदार शुरूआत

किंगस्टन: स्टीवन स्मिथ के नौवे टेस्ट शतक की मदद से आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को चार विकेट खोकर 258 रन बना लिये ।

आस्ट्रेलिया दो टेस्ट मैच की सिरीज़ में 1-0 से आगे है। उसने डोमिनिका में पहला टेस्ट  नौ विकेट से जीता था।

 
वेस्टइंडीज को हालंकि जेरोम टेलर ने शुरूआत में सफलता दिलाई लेकिन वह इसका कोई फायदा नहीं उठा सकी और दो आसान मौके ङी गंवाये ।

स्मिथ 278 गेंद में 135 रन बनाकर खेल रहे हैं जिसमें 16 चौके और दो छक्के शामिल हैं । उन्हें क्रेग ब्रेथवेट की गेंद पर डेरेन ब्रावो ने पहली स्लिप में जीवनदान दिया ।

उन्हें 109 के ही स्कोर पर एक और जीवनदान मिला जब टेलर की गेंद पर अंपायर रिचर्ड केटलबरो ने उन्हें पगबाधा आउट दिया लेकिन टीवी अंपायर ने फैसला बदल दिया ।

टेलर ने 15 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिये । उन्हें पहले ओवर में डेविड वार्नर : 0 : को आउट किया जिनका कैच तीसरी स्लिप में शाई होप ने लपका । इसके बाद शान मार्श 11 रन बनाकर आउट हो गए ।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल