1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे T20 में मेजबान अफ्रीका को हराकर 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे T20 में मेजबान अफ्रीका को हराकर 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा

 Reported By: IANS
 Published : Feb 27, 2020 02:16 pm IST,  Updated : Feb 27, 2020 02:16 pm IST

दक्षिण अफ्रीका को अपने घर में ही ऑस्ट्रेलिया के हाथों तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। 

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे T20 में मेजबान अफ्रीका को हराकर 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा Image Source : AP

केपटाउन| दक्षिण अफ्रीका को अपने घर में ही ऑस्ट्रेलिया के हाथों तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार देर रात खेले गए सीरीज के तीसरे और निर्णायक मैच में दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में 97 रनों से हरा सीरीज अपने नाम की। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। मेजबान टीम जवाब में 15.3 ओवरों में सिर्फ 96 रनों पर ढेर हो गई।

मिशेल स्टार्क और एश्टन एगर की घातक गेंदबाजी के सामने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एक-एक कर पवेलियन लौटते चले गए। टीम के लिए सबसे ज्यादा 24 रन सलामी बल्लेबाज हासी वान डर डुसैन ने बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 22, डेविड मिलर ने 15, ड्वयान प्रीटोरियस ने 11 रन बनाए। इन बल्लेबाजों के अलावा मेजबान टीम का कोई और बल्लेबाज दहाई के आंकड़े पर नहीं पहुंच सका। एडम जाम्पा ने दो और मिशेल मार्श तथा पैट कमिंस ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले, डेविड वार्नर और कप्तान एरॉन फिंच ने टीम को ठोस शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट लिए 120 रन जोड़े। वार्नर ने 37 गेंदों पर पांच चौके और पर दो छक्के की मदद से 57 रन बनाए। फिंच ने भी 37 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 55 रन बनाए। अंत में स्टीव स्मिथ ने 15 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाए। स्मिथ ने दो छक्के लगाए। मैथ्यू वेड ने 10 और मिशेल मार्श ने 19 रन बनाए। एलेक्स कैरी ने सात रन बनाए। एगर भी एक रन बनाकर नाबाद रहे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल