1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Aus vs Bang, 2nd test: वार्नर, स्मिथ, हैंड्सकॉम्ब ने बचाया शर्मसार होने से

Aus vs Bang, 2nd test: वार्नर, स्मिथ, हैंड्सकॉम्ब ने बचाया शर्मसार होने से

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 05, 2017 04:40 pm IST,  Updated : Sep 05, 2017 04:46 pm IST

बांग्लादेश ने जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्टेरिलया ने शुरुाथी झटके के बाद पारी संभाली।

David warner- India TV Hindi
David warner

पिछले हफ़्ते बांग्लादेश के हाथों टेस्ट मैच हारने के बाद दूसरे टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया के ऊपर संकट गहराने लगा था लेकिन ओपनर डेविड वार्नर और कप्तान स्टीवन स्मिथ ने नैया संभाली। बांग्लादेश की पहली पारी के 305 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया को मैच के आज दूसरे दिन पहला झटका तब लगा जब ओपनर मैट रेनशॉ सस्ते में पवैलियन में लौट गए। इसके बाद वार्नर ने कप्तान स्मिथ के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 93 रन जोड़े। आज का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर 225 रन बना लिए। वार्नर 88 और हैंड्सकॉम्ब 69 पर नाबाद हैं। 

पहला विकेट गिरने के बाद वार्नर और स्मिथ की जोड़ी आराम के साथ खेल रही थी कि तभी स्पिनर तैजुल इस्लाम की बॉल पर स्मिथ बोल्ड हो गए। स्मिथ ने 58 रन बनाए। इसके बाद वार्नर ने  पीटर हैंड्सकॉम्ब के साथ तीसरे विकेट के लिए 127 की अटूट साझोदारी की।

इसके पहले सोमवार को मैच के पहले दिन कप्तान मुश्फिकुर रहीम (नाबाद 62) और शब्बीर रहमान (66) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर बांग्लादेश ने पहली पारी में छह विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए थे। आस्ट्रेलिया की ओर से स्पिनर नेथन लॉयन ने पांच विकेट लिए थे लेकिन आज उन्होंने दो विकेट और लिए।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल