1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के कप्तान के नाम दर्ज हुआ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

इंग्लैंड के कप्तान के नाम दर्ज हुआ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 21, 2018 11:29 am IST,  Updated : Jan 21, 2018 11:29 am IST

तीसरा मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहद अहम है।

ऑयन मॉर्गेन- India TV Hindi
ऑयन मॉर्गेन

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज में इग्लैंड के कप्तान ऑयन मॉर्गेन के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई। मॉर्गेन अब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मॉर्गेन ने रिकी पॉन्टिंग को पीछे छोड़कर इस कारनामे को अंजाम दिया है। मॉर्गेन के नाम खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 45 मैचों में 43.78 के औसत से 1,620* रन हो गए हैं। मॉर्गेन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 शतक, 11 अर्धशतक जड़े हैं।

मॉर्गेन से पहले ये रिकॉर्ड पॉन्टिंग के नाम था। पॉन्टिंग ने इंग्लैंड के खिलाफ 39 मैचों में 1,598 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 5 शतक, 8 अर्धशतक भी जड़े थे। मॉर्गेन तीसरे वनडे मैच में कप्तानी पारी खेलते हुए अपने अर्धशतक की तरफ बढ़ रहे हैं। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने शुरुआती दो वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है और टीम 5 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है।

सीरीज का तीसरा मैच मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए सीरीज बचाने का आखिरी मौका है। अगर ऑस्ट्रेलिया इस मैच को हार जाता है तो वो सीरीज हार जाएगा। ऐसे में कंगारू टीम तीसरे मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल