1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL को Yes बोलने वाले डेविड वॉर्नर ने 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट को कहा NO, कोरोना नहीं है असली वजह

IPL को Yes बोलने वाले डेविड वॉर्नर ने 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट को कहा NO, कोरोना नहीं है असली वजह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 20, 2020 05:36 pm IST,  Updated : Mar 20, 2020 06:14 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने इंग्लैंड के नए टूर्नामेंट द हंड्रेड से नाम वापस ले लिया है।

IPL को Yes बोलने वाले डेविड...- India TV Hindi
IPL को Yes बोलने वाले डेविड वॉर्नर ने 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट को कहा NO, कोराना नहीं है असली वजह  Image Source : TWITTER/SRH

सिडनी| ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने इंग्लैंड के नए टूर्नामेंट द हंड्रेड से नाम वापस ले लिया है। वार्नर का टूर्नामेंट से नाम वापस लेने का कारण कोरोनावायरस नहीं है बल्कि वह अपने आप को ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली वनडे सीरीज के लिए तैयार रखना चाहते हैं।

वार्नर को द हंड्रेड में साउदर्न ब्रेव ने अपनी टीम में शामिल किया था। यह नए तरह का टूर्नामेंट अक्टूबर में खेला जाना है। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक 33 साल के वार्नर ने टूर्नामेंट न खेलने का फैसला किया है और वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं।

वार्नर के मैनेजर ने द एज को बताया, "अगर आईपीएल होता है तो वार्नर की तैयारी जारी रहेगी। अगर चीजें बदलती हैं तो, जो एक घंटे में भी बदल सकती हैं, तो जबाव होगा कि आप अपना फैसला बदलें। यह किसी के लिए अलग बात नहीं है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल