1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कैसे अक्षर ने घातक फिरकी गेंद से सिबली को बोल्ड कर सभी को चौंकाया, देखें Video

कैसे अक्षर ने घातक फिरकी गेंद से सिबली को बोल्ड कर सभी को चौंकाया, देखें Video

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 04, 2021 10:09 am IST,  Updated : Mar 04, 2021 10:14 am IST

इशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज के बाद अक्षर पटेल ने अपनी दूसरी ही गेंद पर विकेट निकाल लिया। जिसका विडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

Axar Patel- India TV Hindi
Axar Patel Image Source : BCCI.TV

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा व अंतिम टेस्ट मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिसमें कप्तान जो रूट ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में गेंदबाजी करने आए भारत के इशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज के बाद अक्षर पटेल ने अपनी दूसरी ही गेंद पर विकेट निकाल लिया। जिसका विडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। 

दरअसल, पारी के 6वें ओवर में कप्तान कोहली ने अक्षर पटेल को गेंद थमाई। इस तरह 6वें ओवर में अक्षर की दूसरी अंदर की तरफ आती गेंद को सिबली समझ नहीं पाए और गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप्स को जा लगी। इस तरह सिबली क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन चलते बने। वो सिर्फ 2 रन ही बना पाए। 

वहीं मैच की बात करें तो विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले चौथे टेस्ट मैच में सीरीज पर कब्जा कर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में भी पहुंचना चाहेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल