1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना राहत फंड जुटाने के लिए पाकिस्तान के अजहर अली नीलाम करेंगे अपना ये ख़ास बल्ला

कोरोना राहत फंड जुटाने के लिए पाकिस्तान के अजहर अली नीलाम करेंगे अपना ये ख़ास बल्ला

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 28, 2020 10:14 pm IST,  Updated : Apr 28, 2020 10:15 pm IST

अली इसके साथ ही उस जर्सी को भी नीलाम करेंगे जिसका इस्तेमाल उन्होंने 2017 चैम्पियन्स ट्रॉफी में किया। इसके फाइनल में भारत को हराकर पाकिस्तान चैम्पियन बना था।

Azhar Ali- India TV Hindi
Azhar Ali Image Source : GETTY IMAGE

कोरोना महामारी की जंग में राहत फंड जुटाने के लिए पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान अजहर अली ने अपना बल्ला नीलाम करने का फैसला किया है। ये वही बल्ला होगा जिससे उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ तिहरा शतक जड़ा था।  

अली इसके साथ ही उस जर्सी को भी नीलाम करेंगे जिसका इस्तेमाल उन्होंने 2017 चैम्पियन्स ट्रॉफी में किया। इसके फाइनल में भारत को हराकर पाकिस्तान इसका चैम्पियन बना था। अली ने अपने इस बल्ले को जर्सी को सबसे करीबी सामान' में से दो बताते हुए इसकी आधार कीमत 10 लाख पाकिस्तानी रुपये रखी है। इसकी नीलामी पांच मई तब चलेगी।

ये भी पढ़ें : सचिन ने याद किया टेस्ट क्रिकेट में अपना ‘बेस्ट सेशन’, इस तरह मोर्केल और स्टेन ने बिछाया था जाल

35 साल के इस खिलाड़ी ने ट्वीट किया, ‘‘ मै अपनी दो करीबी चीजों को नीलाम कर रहा हूं ताकि इस मुश्किल स्थिति का सामना कर रहे लोगों की मदद कर सकूं। इनका आधार मूल्य 10 लाख पाकिस्तानी रुपये है।’’ अली दिन-रात्रि मैच में तिहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल