1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बड़ा दावा, कहा- कोहली के बराबर पहुंच सकते हैं बाबर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बड़ा दावा, कहा- कोहली के बराबर पहुंच सकते हैं बाबर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 11, 2020 07:21 pm IST,  Updated : Jul 11, 2020 07:21 pm IST

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि पाकिस्तान के लिमिटेड फॉर्मेट के कप्तान बाबर आजम में भारत के कप्तान विराट कोहली के स्तर तक पहुंचने की काबिलियत है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर...- India TV Hindi
पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बड़ा दावा, कहा- कोहली के बराबर पहुंच सकते हैं बाबर Image Source : GETTY

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि पाकिस्तान के लिमिटेड फॉर्मेट के कप्तान बाबर आजम में भारत के कप्तान विराट कोहली के स्तर तक पहुंचने की काबिलियत है।

मौजूदा समय में क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ी विराट कोहली और पाकिस्तान के उभरते बल्लेबाज बाबर आजम के बीच अक्सर तुलना होती रहती है। चोपड़ा ने कहा कि आजम एक अविश्वसनीय प्रतिभा हैं लेकिन उन्हें उस स्तर तक पहुंचने में समय लगेगा जहां कोहली बहुत लंबे समय से डटे हुए हैं। 

चोपड़ा ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद से बातचीत में कहा, "बाबर आज़म एक शानदार प्रतिभा है। इसमें कोई संदेह नहीं है। यह भी सच है कि विराट कोहली इस दौड़ में बहुत आगे हैं। वह बड़े हैं और आज़म से काफी पहले से क्रिकेट खेल रहे हैं। विराट का नाम पहले से ही सर्वकालिक महान खिलाड़ियों मे शामिल है।"

चोपड़ा ने कहा, "आजम के पास उस स्तर तक पहुंचने के लिए जरूरी स्किल हैं। लेकिन असली सवाल यह है कि क्या वह उन ऊंचाइयों तक पहुंच पाएंगे, क्योंकि यह कई चीजों पर निर्भर करता है जैसे कि अनुशासन, चोट और कई अन्य कारक जो समय के साथ सामने आते हैं।"

उन्होंने कहा, "प्रतिभा केवल आपको एक स्थान पर ले जा सकती है, लेकिन आपके पास वह अविश्वसनीय जुनून होना चाहिए जो आपको आगे बढ़ाए। विराट के पास शुरुआत से ही ऐसा नहीं था, लेकिन उन्होंने इसे हासिल किया।"

आजम ने हाल ही में कोहली के साथ अपनी तुलना किए जाने पर कहा था कि अगर उनकी तुलना करनी ही है तो विराट कोहली से नहीं बल्कि पाकिस्तान के पूर्व महान बल्लेबाजों से करें।

बाबर ने पाकिस्तानी मीडिया 'क्रिकेट पाकिस्तान' से बात करते हुए कहा, ''मैं विराट कोहली से अपनी तुलना नहीं चाहता। बेहतर होगा मेरी तुलना पाकिस्तानी लीजेंड्स से की जाए। जैसे- जावेद मियांदाद, मोहम्मद युसूफ या यूनुस खान।''

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल