1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान की वनडे टीम का कप्तान बन सकते हैं बाबर आजम

पाकिस्तान की वनडे टीम का कप्तान बन सकते हैं बाबर आजम

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 06, 2020 08:55 pm IST,  Updated : Feb 06, 2020 08:55 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने युवा बल्लेबाज बाबर आजम को टी-20 के बाद वनडे फॉर्मेट में भी कप्तानी की जिम्मेवारी सौंप सकती है।

Sarfraz Ahmed,Pakistan Super League,Pakistan Cricket Board,mohsin khan,Misbah-ul-Haq,Babar Azam- India TV Hindi
Babar Azam Image Source : GETTY IMAGE

पाकिस्तान के शीर्ष बल्लेबाज बाबर आजम को राष्ट्रीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम का कप्तान बनाया जाना लगभग तय है। वह टी-20 प्रारूप में पहले ही विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद की जगह कप्तान बनाए जा चुके हैं। 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अक्टूबर में सरफराज को टेस्ट और टी20 टीमों से हटा दिया था और उनकी जगह अजहर अली को पांच दिवसीय प्रारूप जबकि बाबर को टी20 में कप्तान बनाया था।

पीसीबी ने हालांकि तब एकदिवसीय प्रारूप के लिए कप्तान की घोषणा नहीं की थी क्योंकि पाकिस्तान का अगला 50 ओवर का मुकबला यहां तीन अप्रैल को बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र मैच है। 

आलोचकों ने हालांकि कहा है कि सरफराज को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में कप्तानी से हटाने का फैसला आसान नहीं होगा क्योंकि इस विकेटकीपर बल्लेबाज की अगुआई में पाकिस्तान ने लगातार छह मैच जीते हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल