1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BAN vs NZ : न्यूजीलैंड ने सीरीज में की दमदार वापसी, तीसरे टी-20 में बांग्लादेश को 52 रन से हराया

BAN vs NZ : न्यूजीलैंड ने सीरीज में की दमदार वापसी, तीसरे टी-20 में बांग्लादेश को 52 रन से हराया

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 05, 2021 09:43 pm IST,  Updated : Sep 05, 2021 09:43 pm IST

न्यूजीलैंड ने इससे पहले धीमी पिच पर पांच विकेट पर 128 रन बनाये थे। न्यूजीलैंड के हेनरी निकोल्स और टॉम ब्लंडेल ने छठे विकेट के लिये 66 रन की अटूट साझेदारी की। 

BAN vs NZ, New Zealand, Bangladesh, third T20 Match, cricket, Sports  - India TV Hindi
New Zealand vs Bangladesh Image Source : GETTY

स्पिनर अजाज पटेल की शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने तीसरे टी-20 में बांग्लादेश को 52 रन से हरा दिया। अजाज ने अपने चार ओवर के स्पेल में 16 रन खर्चकर कुल चार विकेट हासिल किए थे। इस तरह न्यूजीलैंड ने मेजबान के खिलाफ सीरीज में वापसी की है। सीरीज के पहले दो मुकाबले में बांग्लादेश ने जीत दर्ज की है। 

मुकाबले में अजाज पटेल के अलावा ऑफ स्पिनर कोले मैककॉनही ने 15 रन देकर तीन और बायें हाथ के स्पिनर रचिन रविंद्रा ने 13 रन देकर एक विकेट लिया और बांग्लादेश को 19.4 ओवर में 76 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभायी।

यह भी पढ़ें- ENG v IND : रोहित ने कबूला, टेस्ट में ओपनिंग करना सबसे बड़े फैसलों में से एक था

न्यूजीलैंड ने इससे पहले धीमी पिच पर पांच विकेट पर 128 रन बनाये थे। न्यूजीलैंड के हेनरी निकोल्स और टॉम ब्लंडेल ने छठे विकेट के लिये 66 रन की अटूट साझेदारी की। 

निकोल्स ने नाबाद 36 और ब्लंडेल ने नाबाद 30 रन बनाये। बांग्लादेश अब सीरीज में 2-1 से आगे है। उसने पहला मैच सात विकेट से और दूसरा मैच चार रन से जीता था। चौथा मैच बुधवार को खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल