1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. करियर की शुरुआत में ही कोच ने किया प्रेरित: मुसद्देक हुसैन

करियर की शुरुआत में ही कोच ने किया प्रेरित: मुसद्देक हुसैन

 Written By: IANS
 Published : Oct 04, 2016 05:28 pm IST,  Updated : Oct 04, 2016 05:29 pm IST

बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज मुसद्देक हुसैन का कहना है कि टीम के मुख्य कोच चंदिका हाथुरूसिंघा की सलाह ने उन्हें पदार्पण मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

 Mosaddek Hussain- India TV Hindi
Mosaddek Hussain

ढाका: बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज मुसद्देक हुसैन का कहना है कि टीम के मुख्य कोच चंदिका हाथुरूसिंघा की सलाह ने उन्हें पदार्पण मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में मुसद्देक जब बल्लेबाजी करने आए तो टीम का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 135 रन था। मुसद्देक ने नाबाद 45 रनों की पारी खेल टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

हालांकि अफगानिस्तान ने 209 के लक्ष्य को हासिल करते हुए मैच अपने नाम कर श्रृंखला में 1-1 से बारबरी कर ली। मुसद्देक ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "कोच ने पदार्पण मैच से पहले कहा था कि यह तुम्हारा पहला मैच है, प्रदर्शन की चिंता न करो। सिर्फ अपना स्वाभाविक खेल खेलो। और मैंने वही किया।"

इसके बाद मुसद्देक ने गेंदबाजी में इतिहास रचा। वह पदार्पण एकदिवसीय मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले बांग्लादेश के पहले गेंदबाज बने। उन्होंने अपने पहले मैच में 30 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

उन्होंने श्रृंखला के निर्णायक मुकाबले में भी एक विकेट लेते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बांग्लादेश ने अंतिम मुकाबला 141 रनों से जीतते हुए श्रृंखला अपने नाम की।

मुसद्देक ने कहा, "मैं टीम में एक हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर आया था। बल्लेबाजी मेरी प्रमुख जिम्मेदारी है और गेंदबाजी दूसरी।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल