1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. खुलना टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश ने की ठोस शुरुआत

खुलना टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश ने की ठोस शुरुआत

 Written By: IANS
 Published : Apr 28, 2015 06:37 pm IST,  Updated : Apr 28, 2015 06:39 pm IST

खुलना (बांग्लादेश): बांग्लादेश ने शेख अबु नसीर स्टेडियम में पाकिस्तान के साथ मंगलवार से शुरू हुए पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट के नुकसान पर 236 रन बना

खुलना टेस्ट :...- India TV Hindi
खुलना टेस्ट : पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की ठोस शुरुआत

खुलना (बांग्लादेश): बांग्लादेश ने शेख अबु नसीर स्टेडियम में पाकिस्तान के साथ मंगलवार से शुरू हुए पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट के नुकसान पर 236 रन बना लिए हैं। हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन 19 रन बनाकर नाबाद हैं। मोमिनुल हक (80) के पवेलियन लौटने के साथ ही दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा कर दी गई। मोमिनुल, जुल्फीकार बाबर की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए।

बांग्लादेश के लिए दिन की सबसे बड़ी साझेदारी मोमिनुल हक और महम्मदुल्ला (49) के बीच हुई। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 95 रन जोड़े। हक ने 162 गेंदों की पारी में आठ चौके लगाए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे बांग्लादेश के लिए तमीम इकबाल (25) और इमरूल कायेस (51) ने संभलकर खेलते हुए पहले विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी कर टीम को ठोस शुरुआत दिलाई।

यासिर शाह ने 27वें ओवर में इकबाल को अजहर अली के हाथों कैच कराकर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। दूसरे विकेट के लिए कायेस और मोमिनुल हक ने 40 रन जोड़े। कायेस को मोहम्मद हफीज ने अपनी ही गेंद पर कैच कर लिया।

पाकिस्तान की ओर से वहाब रियाज, हफीज, बाबर और यासिर शाह ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल