1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डे-नाइट टेस्ट से पहले शमी ने कोहली को 0 पर आउट करने वाले बांग्लादेशी गेंदबाज को दिए टिप्स

डे-नाइट टेस्ट से पहले शमी ने कोहली को 0 पर आउट करने वाले बांग्लादेशी गेंदबाज को दिए टिप्स

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 18, 2019 05:12 pm IST,  Updated : Nov 18, 2019 05:12 pm IST

बांग्लादेश और भारत 22 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में पहली बार दिन-रात प्रारूप का टेस्ट मैच खेलेंगी, जिसमें गुलाबी गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा। 

ind vs ban- India TV Hindi
डे-नाइट टेस्ट से पहले शमी ने कोहली को 0 पर आउट करने वाले बांग्लादेशी गेंदबाज को दिए टिप्स Image Source : AP

इंदौर| बांग्लादेश और भारत 22 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में पहली बार दिन-रात प्रारूप का टेस्ट मैच खेलेंगी, जिसमें गुलाबी गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए मेहमान टीम के तेज गेंदबाज अबु जायेद ने भारत के मोहम्मद शमी से गुलाबी गेंद को लेकर टिप्स लिए हैं।

इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जायेद ने बांग्लादेश के लिए दमदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने विराट कोहली का खाता खोले बिना पवेलियन भेजा था और चेतेश्वर पुजारा सहित कुल चार विकेट निकाले थे।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने जायेद के हवाले से लिखा है, "मैंने कल (शनिवार) को शमी से बात की। मुझमें और शमी भाई में कुछ समानताएं हैं क्योंकि हम दोनों सीम का इस्तेमाल करते हैं। मैंने उन्हें कई बार गेंदबाजी करते हुए देखा है और वह जिस तरह से गेंदबाजी करते हैं उस पर अतिरिक्त ध्यान दिया है। मैंने उनकी लंबाई और अपनी लंबाई की तुलना की और यह जानने की कोशिश की कि क्या वो मुझसे लंबे हैं या हम दोनों की लंबाई बराबरी की है। तब मुझे पता चला की मैं उनके जैसी गेंदबाजी कर सकता हूं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल