1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश ने भारत को दी 6 विकेट से मात, सीरीज़ पर किया कब्जा

बांग्लादेश ने भारत को दी 6 विकेट से मात, सीरीज़ पर किया कब्जा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 21, 2015 10:49 pm IST,  Updated : Jun 22, 2015 12:17 am IST

मीरपुर बांग्लादेश ने यहां भारत को दूसरे वनडे में छह विकेट से हराकर न सिर्फ मैच जीत लिया बल्कि तीन मैच की सीरीज़ भी जीत ली। बांग्लादेश ने भारत से पहली बार सिरी़ज जीती है।

बांग्लादेश ने भारत को...- India TV Hindi
बांग्लादेश ने भारत को दी मात, सीरीज़ पर किया कब्जा

मीरपुर बांग्लादेश ने यहां भारत को दूसरे वनडे में छह विकेट से हराकर न सिर्फ मैच जीत लिया बल्कि तीन मैच की सीरीज़ भी जीत ली। बांग्लादेश ने भारत से पहली बार सिरी़ज जीती है। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने 2017 ICC चैम्पियनशिप के लिए भी क्वालिफ़ाई कर लिया।

बांग्लादेश ने 199 का लक्ष्य 38 ओवर में प्राप्त कर लिया। उसकी जीत के हीरो रहे तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफिज़र रहमान जिन्होंने पहले वनडे का प्रदर्शन दोहराते हुए 6 विकेट लिए, और शाकिब अल हसन जिन्होंने नाबाद 51 रन बनाए। इनके अलावा सरकार ने 34 और दास ने 36 रन का महात्वपूर्ण योगदान किया।

भारत की तरफ से कुलकर्णी, अश्विन और पटेल ने एक-एक विकेट लिए।

इसके पहले भारत ने वर्षा से बाधित दूसरे एकदिवसीय मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान बांग्लादेश के सामने 199 रनों का लक्ष्य रखा है। पहले मैच के हीरो रहे मुस्ताफिजुर रहमान (43/6) की उम्दा गेंदबाजी ने मजबूत भारतीय बल्लेबाजी को एक बार फिर धराशायी कर दिया और पूरी भारतीय टीम 45 ओवरों में 200 रन बनाकर आउट हो गई।

बारिश के कारण जाया हुए समय की भरपाई के कारण इस मैच को प्रति पारी 47 ओवरों का निर्धारित किया गया था।

नासिर हुसैन और रुबेल हुसैन ने दो-दो विकेट हासिल किए। शिखर धवन ने भारत की ओर से सर्वाधिक 53 रनों की पारी खेली। उन्होंने 60 गेंदों की पारी में सात चौके लगाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल