1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत दौर से पहले बांग्लादेश को झटका, कप्तान शाकिब अल हसन पर होगी कानूनी कार्रवाई

भारत दौर से पहले बांग्लादेश को झटका, कप्तान शाकिब अल हसन पर होगी कानूनी कार्रवाई

 Reported By: IANS
 Published : Oct 26, 2019 09:11 am IST,  Updated : Oct 26, 2019 01:31 pm IST

शाकिब बांग्लादेश की ग्रामीफोन नाम की टेलीकॉम कंपनी के ब्रांड एम्बेस्डर बन गए हैं। जिसकी सुचना उन्होंने बोर्ड की भी नहीं दी थी।

Shakib Al Hasan- India TV Hindi
Shakib Al Hasan Image Source : GETTY IMAGES

ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की शर्तो का उल्लंघन करने के मामले में बोर्ड कारण बताओ नोटिस जारी करेगा। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, शाकिब हाल ही में एक एबेसेडर के रूप में ग्रामीणफोन कंपनी से जुड़े हैं। वहीं, बीसीबी के खिलाड़ियों के साथ समझौतों के अनुसार, राष्ट्रीय अनुबंध के तहत आने वाले क्रिकेटर टेलीकॉम कंपनी से नहीं जुड़ सकते।

बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा है कि अगर शाकिब ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हसन ने बंगाली दैनिक कालेरकांथो से कहा, "वह इस तरह के करार (टेलीकॉम कंपनी के साथ) नहीं कर सकते। वह इस तरह के समझौते को हमारे अनुबंध पत्र में स्पष्ट रूप से क्यों नहीं कर सकते।"

उन्होंने कहा, "हम कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं। हम इस मामले में किसी को नहीं छोड़ सकते। हम उन्हें और कंपनी को मुआवजा देने को कहेंगे।"

बीसीबी अध्यक्ष ने कहा, "मैंने इसके बारे में 23 अक्टूबर को सुना और फिर मुआवजे के लिए ग्रामीणफोन को कानूनी नोटिस भेजने को कहा। मैं शाकिब को भी एक नोटिस भेजने को कहा है कि ताकि उनका जवाब मिल सके।"

शाकिब शुक्रवार को टीम के अभ्यास सत्र से भी दूर थे। हालांकि कोच रसेल डोमिंगो का कहना है कि वह बुखार के कारण ट्रेनिंग सेशन में भाग नहीं ले सके थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल