1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीबी ने समय से पहले एम्बी वैली से तोड़ा करार

बीसीबी ने समय से पहले एम्बी वैली से तोड़ा करार

 Written By: IANS
 Published : Apr 04, 2015 01:19 pm IST,  Updated : Apr 04, 2015 03:03 pm IST

ढाका: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अपनी भारतीय प्रायोजक कंपनी सहारा समूह से संबद्ध एम्बी वैली से अपना करार निर्धारित अवधि से 15 महीने पहले ही खत्म कर लिया है। वेबसाइट क्रिकइंफो डॉट कॉम के

बीसीबी ने समय से पहले...- India TV Hindi
बीसीबी ने समय से पहले एम्बी वैली से तोड़ा करार

ढाका: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अपनी भारतीय प्रायोजक कंपनी सहारा समूह से संबद्ध एम्बी वैली से अपना करार निर्धारित अवधि से 15 महीने पहले ही खत्म कर लिया है। वेबसाइट क्रिकइंफो डॉट कॉम के अनुसार, बीसीबी के अध्यक्ष निजामुद्दीन चौधरी ने इसकी पुष्टि की है, हालांकि उन्होंने इससे पड़ने वाले वित्तीय प्रभाव का खुलासा नहीं किया है।

उल्लेखनीय है कि बीसीबी ने एम्बी वैली को जून 2012 में 1.4 करोड़ डॉलर में चार वर्षों के लिए अपने प्रायोजन अधिकार बेचे थे, जिसकी अवधि जून 2016 में समाप्त होनी थी। बीसीबी का यह तब तक का सर्वाधिक राशि का करार था।

बांग्लादेश के एक प्रमुख समाचार पत्र में हालांकि 30 मार्च को बीसीबी की ओर से विज्ञापन जारी कर नए करार के लिए आवेदन मंगाए गए हैं, जिससे एम्बी वैली से उनका करार खत्म होने का खुलासा हुआ।

चौधरी ने कहा, "हमने सहारा के साथ अपना करार आगे जारी न रखने का फैसला किया। इसीलिए हमने पाकिस्तान के साथ होने वाले आगामी दौरे के लिए आवेदन मंगाए हैं। अभी हम एम्बी वैली के साथ हुई समझौता राशि पर बात नहीं कर सकते।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल