1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फिक्सिंग पर एसीयू प्रमुख का बड़ा बयान, कहा- 'खिलाडी हो तो कोहली-धोनी जैसा'

फिक्सिंग पर एसीयू प्रमुख का बड़ा बयान, कहा- 'खिलाडी हो तो कोहली-धोनी जैसा'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 18, 2019 09:29 am IST,  Updated : Sep 18, 2019 09:29 am IST

एससीयू के प्रमुख अजीत सिंह का मानना है कि सट्टेबाज कभी भी विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे स्टार खिलाड़ियों से संपर्क करने का प्रयास नहीं करेंगे।

MS Dhoni and Virat Kohli- India TV Hindi
MS Dhoni and Virat Kohli Image Source : GETTY IMAGE

'जेंटलमैन गेम’ कहे जाने वाले क्रिकेट खेल में एक बार फिक्सिंग का दाग लगा है। इस बार इंडिया की तमिलनाडु प्रीमीयर लीग पर फिक्सिंग के काले बादल के साए नजर आए हैं। ये लीग जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है इसमें फिक्सिंग का भी विवाद भी बढ़ता जा रहा है। जिसकी पूरी जांच बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट के चीफ अजीत सिंह कर रहे हैं।

ऐसे में जांच के दौरान चीफ अजीत सिंह ने सलाह दी की युवओं को क्रिकेट में फिक्सिंग से दूर रहना चाहिए और साथ ही उन्होंने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ियों के नाम कभी फिक्सिंग में ना आने की बात भी कही। 

एससीयू के प्रमुख अजीत सिंह का मानना है कि सट्टेबाज कभी भी विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे स्टार खिलाड़ियों से संपर्क करने का प्रयास नहीं करेंगे क्योंकि इस कद के खिलाड़ी कभी भी सट्टेबाजों के झांसे में नहीं आएंगे।

मीडिया से बात करते हुए अजीत ने कहा कि, 'कोई बड़ा खिलाड़ी सट्टेबाजी में शामिल नहीं होगा। अगर विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे स्टार क्रिकेटर इसमें शामिल होते हैं तो इससे उन्हें पैसों और प्रतिष्ठा दोनों का नुकसान है। प्रतिष्ठा अधिक मायने रखती है। इसलिए वे इन चीजों के लिए अपनी प्रतिष्ठा नहीं खोएंगे।'

इतना ही नहीं आगे भी एसीयू प्रमुख ने कहा, 'यह एक आजाद देश है और कोई भी टूर्नामेंट का आयोजन करा सकता है। लेकिन बीसीसीआई उसे मंजूरी देता है या नहीं इस बात और जरूर विचार किया जा सकता है।' 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल