1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI सेंट्रल कॉन्‍ट्रेक्‍ट: ऋषभ पंत को मिली 'ए' कैटेगरी में जगह, शिखर और भुवनेश्‍वर की छुट्टी

BCCI सेंट्रल कॉन्‍ट्रेक्‍ट: ऋषभ पंत को मिली 'ए' कैटेगरी में जगह, शिखर और भुवनेश्‍वर की छुट्टी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 08, 2019 08:14 am IST,  Updated : Mar 08, 2019 08:14 am IST

भारत में क्रिकेट की सवोच्च संस्था भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2019-20 के लिए खिलाड़ियों का नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी किया है।

Rishabh Pant- India TV Hindi
Rishabh Pant Image Source : GETTY IMAGES

भारत में क्रिकेट की सवोच्‍च संस्‍था भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2019-20 के लिए खिलाड़ियों का नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी किया है। गुरुवार देर रात हुई इस घोषणा में फॉर्म से जूझ रहे शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार को करारा झटका लगा है। दोनों खिलाडि़यों को टॉप ग्रेड से बाहर कर दिया गया है। अभी तक ये खिलाड़ी ए प्‍लस श्रेणी में शामिल थे। वहीं इस नए कॉन्‍ट्रेक्‍ट में उभरते हुए युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को 'ए' ग्रेड में शामिल किया गया है। इस नए कॉन्‍ट्रेक्‍ट के अनुसार टॉप ग्रेड यानी ए+ में तीन खिलाड़ी हैं, जिसमें कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। इस ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं। 

ऋषभ पंत को मिलेंगे 5 करोड़ रुपए 

एमएस धोनी का रिप्‍लेसमेंट माने जाने वाले उभरते हुए विकेट कीमत ऋषभ पंत को ए कै‍टेगरी का कॉन्‍ट्रेक्‍ट मिला है। इस 'ए' ग्रेड में पंत के अलावा आर. अश्विन, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव को रखा गया है। इस ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को 5 करोड़ रुपये मिलते हैं। 

ये खिलाड़ी बी ग्रेड में शामिल 

बी ग्रेड में 4 खिलाड़ी शामिल हैं। ओपनर केएल राहुल, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पंड्या को इस ग्रेड में रखा गया है। इस ग्रेड के खिलाड़ियों को सालाना 3 करोड़ रुपये मिलते हैं। सी ग्रेड में 7 खिलाड़ियों को रखा गया है। इसमें केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, खलील अहमद और ऋद्धिमान साहा शामिल हैं। इन प्लेयर्स को 1 करोड़ रुपये सालाना मिलेंगे। 

महिलाओं के लिए भी जारी हुई कॉन्‍ट्रेक्‍ट लिस्‍ट 

महिलाओं के कॉन्ट्रैक्ट की बात करें तो ए ग्रेड में 4 खिलाड़ियों को रखा गया है। मिताली राज, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और पूनम यादव इस लिस्ट में शामिल हैं। महिलाओं के ए ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को 50 लाख रुपये सालाना मिलते हैं। सी ग्रेड में 11 खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें राधा यादव, डी. हेमलता, अनुजा पाटिल, वेदा कृष्णमुर्ति, मानसी जोशी, पूनम राउत, मोना मेशराम, अरुंधती रेड्डी, राजेश्वरी गायकवाड़, तान्या भाटिया, पूनम वस्त्राकर शामिल हैं। इन्हें 10 लाख सालाना मिलेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल