1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई ने तीनों खिलाडि़यों को क्लीन चिट दी

बीसीसीआई ने तीनों खिलाडि़यों को क्लीन चिट दी

 Written By: PTI
 Published : Jun 29, 2015 04:45 pm IST,  Updated : Jun 29, 2015 07:34 pm IST

नयी दिल्ली: बीसीसीआई ने आज उन तीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को क्लीन चिट दे दी जिन पर आईपीएल के पूर्व आयुक्त ललित मोदी ने मुंबई के एक व्यवसायी से रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। बीसीसीआई

बीसीसीआई ने तीनों...- India TV Hindi
बीसीसीआई ने तीनों खिलाडि़यों को क्लीन चिट दी

नयी दिल्ली: बीसीसीआई ने आज उन तीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को क्लीन चिट दे दी जिन पर आईपीएल के पूर्व आयुक्त ललित मोदी ने मुंबई के एक व्यवसायी से रिश्वत लेने का आरोप लगाया था।

बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर से जब ललित के जून 2013 में आईसीसी को भेजे गये पत्र के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, इसमें कुछ भी नहीं है। इस पत्र में ललित ने दावा किया था कि भारत के दो और वेस्टइंडीज के एक क्रिकेटर में से प्रत्येक को 20 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया था।

ठाकुर ने आज यहां कहा, ललित मोदी ने आईसीसी को पत्र लिखा, इसलिए उन्होंने बीसीसीआई को पत्र के बारे में अवगत कराया। तीनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आते हैं। आईसीसी से अब तक इन खिलाडि़यों के बारे में कोई जानकारी नहीं है और इसलिए यह एक तरह से उन्हें खेलने के लिये क्लीन चिट है।

उन्होंने कहा, आईसीसी ने प्रेस विग्यप्ति भेजी। उसने बीसीसीआई को तीनों खिलाडि़यों के बारे में सूचना दी। जब कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलता है तो आईसीसी जिम्मेदार होती है। केवल आईसीसी ही अपनी जांच के अनुसार जवाब दे सकती है। यह आईसीसी के क्षेत्राधिकार में आता है। उन्होंने कहा कि वे जांच कर रहे हैं इसलिए केवल वही जवाब दे सकते हैं। यदि कुछ हुआ तो वे वापस हमें जानकारी देंगे।

ललित के पत्र की प्राप्ति की सूचना आईसीसी से कल ही मिली।

आईसीसी ने कहा, आईसीसी ललित मोदी के गोपनीय ई मेल की पुष्टि करता है जो जून 2013 में मिला था और जो हाल में ट्विटर पर प्रकाशित हुआ। उसे तब एसीएसयू के पास भेज दिया गया था। एसीएसयू ने अपनी मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप इस सूचना पर भी कार्रवाई की जिसमें बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई से यह सूचना साझा करना भी शामिल है।

आईपीएल के संबंध में ठाकुर से उस खिलाड़ी की पहचान बताने के लिये कहा गया जिससे 2015 के टूर्नामेंट से पहले स्पाट फिक्सिंग के लिये संपर्क किया गया था।

ठाकुर ने कहा, हम खिलाडि़यों के नाम का खुलासा नहीं करते। यदि किसी खिलाड़ी से संपर्क किया जाता है तो हम भ्रष्टाचार निरोधक इकाई को इसकी सूचना देते हैं। हम विस्तृत रिपोर्ट का आकलन करेंगे। एक बार अंतिम रिपोर्ट मिल जाती तो फिर हम कार्रवाई करेंगे। अभी जांच पूरी नहीं हुई है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल