1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नेपाल और अफगानिस्तान के बाद अब बीसीसीआई मालदीव की करेगा मदद, उठाया ये कदम

नेपाल और अफगानिस्तान के बाद अब बीसीसीआई मालदीव की करेगा मदद, उठाया ये कदम

 Reported By: Bhasha
 Published : May 17, 2019 03:43 pm IST,  Updated : May 17, 2019 03:43 pm IST

भारतीय क्रिकेट बोर्ड अपने शीर्ष अधिकारियों सबा करीम और भारत ए के फील्डिंग कोच अभय शर्मा को मालदीव में क्रिकेट के मौजूदा हालात का जायजा लेने भेजेगा।

BCCI GM Saba Karim and Sharma to visit Maldives- India TV Hindi
BCCI GM Saba Karim and Sharma to visit Maldives Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड अपने शीर्ष अधिकारियों सबा करीम और भारत ए के फील्डिंग कोच अभय शर्मा को मालदीव में क्रिकेट के मौजूदा हालात का जायजा लेने भेजेगा। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद सोलिह इससे पहले आईपीएल का मैच देखने बेंगलुरू आये थे।

 
बीसीसीआई क्रिकेट में उदीयमान देशों की मदद करता आया है। इससे पहले नेपाल और अफगानिस्तान को भारत से सहायता मिल चुकी है। अफगानिस्तान का तो घरेलू मैदान भी देहरादून है। 

बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा,‘‘सरकार ने मालदीव क्रिकेट की मदद करने को कहा है और हम ऐसा करके खुश है। अधिकारी वहां जाकर आकलन करेंगे कि कैसे मदद की जा सकती है।’’
 
करीम और शर्मा इस सप्ताह माले रवाना होंगे। शर्मा ने कहा कि अभी यात्रा का ब्यौरा नहीं मिला है । 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल