1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तो इस वजह से पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले BCCI ने 5 और गेंदबाजों को भेजा दुबई

तो इस वजह से पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले BCCI ने 5 और गेंदबाजों को भेजा दुबई

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 15, 2018 05:21 pm IST,  Updated : Sep 15, 2018 05:21 pm IST

भारत टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 18 सितम्बर को हांगकांग से करेगा और फिर वह अगले दिन दुबई में पाकिस्तान से भिड़ेगा। 

भारतीय टीम- India TV Hindi
भारतीय टीम

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच बुधवार को शुरू होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले भारतीय बल्लेबाजों को अभ्यास कराने के लिए पांच गेंदबाजों को दुबई भेजा है। एशिया कप का आयोजन इस बार संयुक्त अरब अमीरात में हो रहा है। भारत टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 18 सितम्बर को हांगकांग से करेगा और फिर वह अगले दिन दुबई में पाकिस्तान से भिड़ेगा। 

दुबई भेजे गए पांच गेंदबाजों में से एक मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाज आवेश खान ने कहा, "हम (पांचों गेंदबाज) 13 सितम्बर को दुबई पहुंचे हैं। हमें यहां पर एशिया कप में भारत के मैच शुरू होने से पहले भारतीय बल्लेबाजों को नेट पर अभ्यास कराने के लिए लाया गया है।" 

ये पांचों गेंदबाज 13 सितम्बर को दुबई पहुंचे हैं और 17 सितम्बर तक ही भारतीय बल्लेबाजों को अभ्यास कराएंगे। इसके बाद वे स्वदेश लौट आएंगे, जहां वे 19 सितम्बर से शुरू होने वाले विजय हजारे ट्राफी में अपनी-अपनी टीम के लिए खेलेंगे। 

उन्होंने कहा, " हम सोमवार तक ही बल्लेबाजों को नेट पर अभ्यास कराएंगे और फिर इसके बाद मंगलवार को स्वदेश लौट जाएंगे क्योंकि हमें विजय हजारे ट्राफी में भी हिस्सा लेना है।" 

21 साल युवा तेज गेंदबाज आवेश इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेले थे। उन्होंने अब तक आठ प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। 

एशिया कप में बल्लेबाजों को अभ्यास कराने के लिए बतौर नेट गेंदबाज भेजे गए पांच गेंदबाजों में तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर हैं। आवेश के अलावा कर्नाटक से प्रसिद्ध कृष्णा, पंजाब से सिद्धार्थ कौल और मयंक मारकंडे और झारखंड से शाहबाज नदीम शामिल हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल