1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोई भी खिलाड़ी खेल से बड़ा नहीं : बीसीसीआई

कोई भी खिलाड़ी खेल से बड़ा नहीं : बीसीसीआई

 Written By: IANS
 Published : May 20, 2015 10:02 pm IST,  Updated : May 21, 2015 10:04 am IST

मुंबई:  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव अनुराग ठाकुर ने बुधवार को विराट कोहली को लेकर उठे ताजा विवाद को लेकर कहा कि कोई भी खिलाड़ी खेल से बड़ा नहीं है। गौरतलब है कि

कोई भी खिलाड़ी खेल से...- India TV Hindi
कोई भी खिलाड़ी खेल से बड़ा नहीं : बीसीसीआई

मुंबई:  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव अनुराग ठाकुर ने बुधवार को विराट कोहली को लेकर उठे ताजा विवाद को लेकर कहा कि कोई भी खिलाड़ी खेल से बड़ा नहीं है। गौरतलब है कि कोहली को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी मौजूदा संस्करण में एक मैच के दौरान अपनी महिला मित्र मशहूर बॉलिवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से स्टेडियम के स्टैंड में जाकर मिलने पर बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया था, हालांकि मामला छोटा होने के कारण उन्हें आरोपमुक्त कर दिया गया।


अनुराग ने कहा, "आईपीएल के दिशा-निर्देशों के मुताबिक भ्रष्टाचार-रोधी इकाई ने कोहली के खिलाफ नोटिस जारी किया और उनसे स्पष्टीकरण देने के लिए कहा। हमें जो करना चाहिए था हमने किया। कोई भी खिलाड़ी खेल से बड़ा नहीं है।"

उन्होंने कहा, "खेल के नियम चाहे कुछ भी हों, उसके अनुसार जांच की गई।"

कोहली आईपीएल के समापन के बाद अगले महीने बांग्लादेश दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल