1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई समिति का दलीप ट्रॉफी-2016 टालने का प्रस्ताव

बीसीसीआई समिति का दलीप ट्रॉफी-2016 टालने का प्रस्ताव

 Written By: IANS
 Published : May 20, 2015 07:23 am IST,  Updated : May 20, 2015 08:46 am IST

मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तकनीकी समिति ने मंगलवार को अगले वर्ष होने वाले दलीप ट्रॉफी को स्थगित करने का प्रस्ताव रखा है। बीसीसीआई ने भारत की मेजबानी में अगले वर्ष होने वाले

बीसीसीआई समिति का...- India TV Hindi
बीसीसीआई समिति का दलीप ट्रॉफी-2016 टालने का प्रस्ताव

मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तकनीकी समिति ने मंगलवार को अगले वर्ष होने वाले दलीप ट्रॉफी को स्थगित करने का प्रस्ताव रखा है। बीसीसीआई ने भारत की मेजबानी में अगले वर्ष होने वाले टी-20 विश्व कप के कार्यक्रम से टकराव रोकने के उद्देश्य से दलीप ट्रॉफी स्थगित करने का प्रस्ताव रखा है।

अगले वर्ष मार्च-अप्रैल महीने में आईसीसी टी-20 विश्व कप होना है तथा इसी दौरान दलीप ट्रॉफी भी आयोजित किया जाना था।

बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा, "भारत की मेजबानी में अगले वर्ष होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप को देखते हुए समिति ने दलीप ट्रॉफी स्थगित करने का प्रस्ताव रखा है।"

विज्ञप्ति के अनुसार, "समिति ने देवधर ट्रॉफी के प्रारूप में भी बड़े सुधार का प्रस्ताव दिया है, जिसके अनुसार इसमें तीन टीमों, विजय हजारे ट्रॉफी की विजेता टीम और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं द्वारा चुनी गई दो अन्य टीम, को शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया है।"

दिग्गज स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले की अध्यक्षता में तकनीकी समिति ने रणजी ट्रॉफी में भी अंक प्रणाली में बड़े बदलाव का सुझाव दिया है। इसके अलावा अंतर-राज्यीय सीनियर टूर्नामेंट और सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट भी बदलाव के सुझाव दिए गए हैं।

बीसीसीआई ने कहा, "पिछले कई वर्षो से किए जा रहे प्रयासों को जारी रखते हुए रणजी ट्रॉफी में इस समय चल रहे अंक प्रणाली पर चर्चा की गई, ताकि टीमों को मैच जीतने के लिए अधिक से अधिक प्रेरित किया जा सके।"

विज्ञप्ति में बीसीसीआई ने आगे कहा, "मौजूदा प्रणाली में मैच ड्रॉ रहने पर पहली पारी में बढ़त लेने वाली टीम को तीन और दूसरी टीम को एक अंक देने वाली प्रणाली की जगह पहली पारी में बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए अलग-अलग बोनस अंक दिए जाने का प्रस्ताव रखा गया है।"

बीसीसीआई के अनुसार, "85 ओवरों में 300 रन बनाने वाली टीम को एक बोनस अंक तथा 85 ओवरों के भीतर सात विकेट हासिल करने वाली टीम को भी एक बोनस अंक दिए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। हालांकि मैच जीतने वाली टीम को छह अंक और बड़े अंतर से जीत पर एक बोनस अंक दिए जाने की प्रणाली जारी रखने का सुझाव दिया गया है।"

तकनीकी समिति ने बीसीसीआई की कार्य समिति को यह सुझाव दिए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल