1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सौरव गांगुली के दखल के बाद बुमराह ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच

सौरव गांगुली के दखल के बाद बुमराह ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच

 Reported By: IANS
 Published : Dec 25, 2019 01:03 pm IST,  Updated : Dec 25, 2019 02:50 pm IST

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, जिन्हें गुजरात और केरल के बीच रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान अपनी फिटनेस साबित करनी थी, लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में बुधवार को शुरू हुए मैच में शामिल नहीं किया गया।

bcci- India TV Hindi
सौरव गांगुली के दखल के बाद बुमराह ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच  Image Source : AP

सूरत। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गुजरात और केरल के बीच होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच में नहीं खेलेंगे। गुजरात के साथ खेलते हुए बुमराह अपनी फिटनेस को परखना चाहते थे। यह मैच यहां के लालाभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में खेला जा रहा है। बुमराह स्ट्रैस फ्रैक्चर के कारण लंबे समय से बाहर हैं। वह जुलाई-अगस्त में विंडीज के खिलाफ खेली गई सीरीज में आखिरी बार खेले थे। रणजी ट्रॉफी मैच से वह अपनी फिटनेस को परखना चाहते थे।

रिपोर्ट्स की अगर माने तो बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बुमराह को रणजी ट्रॉफी मैच खेलने से मना किया है और बीसीसीआई के एक कार्यकारी ने आईएएएनएस से इस बात की पुष्टि भी की।

बुमराह को सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी हिस्सा लेंगे।

पहले ऐसी खबरें थीं कि बुमराह को ऑस्ट्रेलिया सीरीज तक इंतजार करना पड़ सकता है लेकिन विंडीज के खिलाफ बीती सीरीज में वह दूसरे वनडे में विशाखापट्टनम में टीम के अभ्यास सत्र में शामिल हुए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल