1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई के नए अधिकारियों का ऐलान 23 अक्टूबर को 3 बजे

बीसीसीआई के नए अधिकारियों का ऐलान 23 अक्टूबर को 3 बजे

 Reported By: IANS
 Published : Sep 27, 2019 10:48 am IST,  Updated : Sep 27, 2019 10:48 am IST

अंतिम इलेक्ट्रोल रोल और बीसीसीआई के चुनावों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान 10 अक्टूबर को पांच बजे किया जाएगा।

बीसीसीआई के नए अधिकारियों का ऐलान 23 अक्टूबर को 3 बजे- India TV Hindi
बीसीसीआई के नए अधिकारियों का ऐलान 23 अक्टूबर को 3 बजे Image Source : BCCI

नई दिल्ली। चुनाव अधिकारी ने गुरुवार को बीसीसीआई के पूर्ण सदस्यों को 23 अक्टूबर को होने वाली बोर्ड की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के लिए अपने प्रतिनिधियों के नाम भेजने को कहा है। बीसीसीआई के चुनाव 23 अक्टूबर को ही सुबह 11 से दोपहर दो बजे के बीच होने हैं और तीन बजे नए अधिकारियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।

नोटिस के मुताबिक जिन पदों के लिए बीसीसीआई के चुनाव होने हैं उसमें बीसीसीआई के अधिकारी, बोर्ड की शीर्ष परिषद का एक सदस्य और गर्विनिग काउंसिल के दो सदस्यों के नाम का ऐलान होना है। इस नोटिस की एक प्रति आईएएनएस के पास है।

प्रतिनिधियों के नामों को भेजने की आखिरी तारीख 26 सिंतबर है। इलेक्ट्रोल रोल के ड्राफ्ट चार अक्टूबर को पांच बजे जारी किए जाएंगे जबकि नामों को लेकर आपत्ति पांच और सात अक्टूबर को सुबह 11 से दोपहर के तीन बजे के बीच की जा सकती है।

आपत्ति की अपीलों की जांच नौ और 10 अक्टूबर को सुबह 11 से दोपहर के तीन बजे होगी। अंतिम इलेक्ट्रोल रोल और बीसीसीआई के चुनावों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान 10 अक्टूबर को पांच बजे किया जाएगा।

उम्मीदवार 11, 12 और 13 अक्टूबर को सुबह 11 से दोपहर के तीन बजे तक नामंकन दाखिल कर सकते हैं। इसकी जांच 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम के चार बजे तक की जाएगी। नामंकन वापिस लेने की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल