1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बहानों का समय गया, टीम चुनौतियों के लिये तैयार : रोहित

बहानों का समय गया, टीम चुनौतियों के लिये तैयार : रोहित

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 03, 2015 07:39 am IST,  Updated : Aug 03, 2015 07:41 am IST

चेन्नई: मध्यक्रम के बल्लेबाजों रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे ने रविवार को कहा कि विदेशी धरती पर टेस्ट मैचों में भारत के लचर प्रदर्शन के बारे में बहाने बनाने का समय काफी पहले समाप्त हो

बहानों का समय गया, टीम...- India TV Hindi
बहानों का समय गया, टीम चुनौतियों के लिये तैयार : रोहित

चेन्नई: मध्यक्रम के बल्लेबाजों रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे ने रविवार को कहा कि विदेशी धरती पर टेस्ट मैचों में भारत के लचर प्रदर्शन के बारे में बहाने बनाने का समय काफी पहले समाप्त हो चुका है और टीम अब चुनौतियों के लिये तैयार है।

रोहित ने कहा कि विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम का परिवर्तन का दौर काफी पहले समाप्त हो चुका है और वह श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिये पूरी तरह से तैयार है।

उन्होंने कहा, जब हमने वेस्टइंडीज दौरा समाप्त किया और 2013 में दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर गये तो वह चुनौती थी। यदि मैं गलत नहीं हूं तो उसके बाद हम इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया गये और हम जानते थे कि कई बड़े खिलाडि़यों के संन्यास लेने के कारण यह चुनौती बनने जा रहा है।

रोहित ने कहा, जो भी हो हमने इन श्रृंखलाओं, इन दो वर्षों में पूरा मुकाबला किया। हम जानते हैं कि अब हम चुनौती का सामना करने के लिये तैयार है। हम अब ऐसा कोई बहाना नहीं बना सकते कि हम अब भी सीख रहे हैं। हमें अब इस स्तर पर पर्याप्त अनुभव हो गया है।
रहाणे ने अपने साथी बल्लेबाज की बात पर सहमति जतायी और कहा कि भारत की अगली चुनौती श्रीलंका में जीत दर्ज करनी होगी। उन्होंने कहा, जैसे रोहित ने कहा कि सभी ने लगभग दस या इससे अधिक टेस्ट मैचों में खेल लिया है, इसलिए हमारे पास टेस्ट क्रिकेट खेलने का पर्याप्त अनुभव है और मेरा मानना है कि श्रीलंका श्रृंखला हमारे लिये चुनौतीपूर्ण होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल