1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोलंबो टेस्ट: जीत के बाद भज्जी ने कोहली को कराई ‘टुक-टुक’ में सैर

कोलंबो टेस्ट: जीत के बाद भज्जी ने कोहली को कराई ‘टुक-टुक’ में सैर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 26, 2015 07:01 am IST,  Updated : Aug 26, 2015 07:05 am IST

कोलंबो में दूसरे टेस्ट में जीत के बाद टीम इंडिया जश्न के मीड में है। हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया में एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह टुक-टुक(ऑटो रिक्श) चला रहे हैं और उनके

जीत के बाद भज्जी ने...- India TV Hindi
जीत के बाद भज्जी ने कोहली को कराई ‘टुक-टुक’ में सैर

कोलंबो में दूसरे टेस्ट में जीत के बाद टीम इंडिया जश्न के मीड में है। हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया में एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह टुक-टुक(ऑटो रिक्श) चला रहे हैं और उनके पीछे बैठे हैं कप्तान विराट कोहली और स्टुअर्ट बिन्नी।

टीम इंडिया ने दूसरा टेस्ट जीतकर तीन मैचों की सीरीज़ में 1-1 की बराबरी कर ली है।

हरभजन ने ट्वीट कर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जोंटी रोह्ड्स को धन्यवाद दिया और कहा कि ऑटो रिक्शा चलाना उन्होंने उनसे ही सीखा है।

इस सीरीज़ को श्रीलंका के महान बल्लेबाज़ कुमार संगकारा के लिए भी याद किया जाएगा क्योंकि कोलंबो टेस्ट के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है।

तीसरा और अंतिम टेस्ट सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में 28 अगस्त से खेला जाएगा।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल