1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बर्थडे स्पेशलः क्या है गावसकर की आख़िरी ख़्वाहिश

बर्थडे स्पेशलः क्या है गावसकर की आख़िरी ख़्वाहिश

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 10, 2015 04:35 pm IST,  Updated : Jul 10, 2015 04:45 pm IST

क्रिकेट के महान बल्लेबाज सुनील गावसकर की आज सालगिरह है, वह आज 66 साल के हो गए हैं। गावसकर का शुमार टेस्ट इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ों में होता है। गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में 10

बर्थडे स्पेशलः क्या...- India TV Hindi
बर्थडे स्पेशलः क्या है गावसकर की आख़िरी ख़्वाहिश

क्रिकेट के महान बल्लेबाज सुनील गावसकर की आज सालगिरह है, वह आज 66 साल के हो गए हैं। गावसकर का शुमार टेस्ट इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ों में होता है। गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज़ हैं।

सालगिरह के मौक़े पर गावस्कर की कही एक ऐसी बात है जो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है।

दरअसल एक बार गावसकर ने कहा था, 'मरने के पहले जो आखिरी चीज मैं देखना चाहता हूं वह है 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल में धोनी का छक्का।'

2011 के वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया के कप्तान धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ छक्का लगाकर भारत को 28 साल बाद वर्ल्ड कप जिता दिया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल