1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस फिल्म में दिखेंगे बर्थ डे बॉय हरभजन सिंह

इस फिल्म में दिखेंगे बर्थ डे बॉय हरभजन सिंह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 03, 2015 03:06 pm IST,  Updated : Jul 03, 2015 06:49 pm IST

नई दिल्ली: 35 सावन देखने के बाद स्पिनर हरभजन सिंह ने तय कर लिया है कि अपने साथी खिलाड़ी विराट कोहली की तरह वो भी अभिनेत्री गीता बसरा के साथ अपने प्यार का इज़हार जग

इस फिल्म में दिखेंगे...- India TV Hindi
इस फिल्म में दिखेंगे बर्थ डे बॉय हरभजन सिंह

नई दिल्ली: 35 सावन देखने के बाद स्पिनर हरभजन सिंह ने तय कर लिया है कि अपने साथी खिलाड़ी विराट कोहली की तरह वो भी अभिनेत्री गीता बसरा के साथ अपने प्यार का इज़हार जग ज़ाहिर कर देंगे हालंकि ये अंदाज़ कुछ अलग हो सकता है। आपको बता दें कि हरभजन का आज जन्मदिन है।

समीप कांग की फ़िल्म सैकेंड हैंड हसबैंड में बसरा हिरोईन हैं और इस फ़िल्म में हरभजन भी मेहमान कलाकार के रुप में नज़र आएंगे। दिलचस्प बात ये है हरभजन फिल्म के आख़िर में दाख़िल होते हैं जहां बसरा उन्हें अपने जीवन साथी के रुप में चुनती हैं।

सूत्रों के अनुसार भले ही ये फिलम हो लेकिन हरभजन और बसरा ने इशारे ही इशारे में इसी तरह अपने प्यार का इज़हार करने का भी फैसला किया है।

एक सूत्र के अनुसार  “दोनों ने शादी की योजना को ख़ारिज किया है लेकिन सारी क्रिकेट बिरादरी दोनों को गीता भज्जी बुलाती है। शादी तो देर सबेर होनी ही है।”

समीप ने स्वीकार किया कि हरभजन और बसरा ने पहली बार सार्वजनिक रुप से अपने संबंधों को स्वीकार किया है वो भी हरभजन की सालगिरह पर।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल