1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्रैड हॉज ने कोहली और पंत के विज्ञापन पर कहा ‘हैरान हूं कि लोग पैसों के लिये क्या क्या करते हैं’, हो गए ट्रोल

ब्रैड हॉज ने कोहली और पंत के विज्ञापन पर कहा ‘हैरान हूं कि लोग पैसों के लिये क्या क्या करते हैं’, हो गए ट्रोल

 Reported By: Bhasha
 Published : May 18, 2019 08:49 pm IST,  Updated : May 18, 2019 09:13 pm IST

भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत की कास्मेटिक्स उत्पादों के विज्ञापन को लेकर खिंचाई करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज ब्रैड हाज की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की गई है।

Brad Hodge trolled for dig on Kohli's commercial video - India TV Hindi
Brad Hodge trolled for dig on Kohli's commercial video  Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत की कास्मेटिक्स उत्पादों के विज्ञापन को लेकर खिंचाई करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज ब्रैड हाज की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की गई है। कोहली को पंत एक कंपनी के लिये पुरूष कास्मेटिक्स उत्पादों का विज्ञापन कर रहे हैं। 

हाज ने इस वीडियो पर कहा,‘‘हैरान हूं कि लोग पैसों के लिये क्या क्या करते हैं।’’

कोहली के प्रशंसकों को किंग्स इलेवन पंजाब के पूर्व कोच का यह बयान नागवार गुजरा। उन्होंने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में ऑस्ट्रेलियाई टीम के गेंद से छेड़खानी विवाद की याद दिलाई।

 
हाज ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि वह नकारात्मक टिप्पणी नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा,‘‘लोग कितने निर्दयी हो सकते हैं। इतने नकारात्मक की गिलासा आधा खाली ही देखते हैं। मैं नकारात्मक टिप्पणी नहीं कर रहा था। अगर कोई पैसा देगा तो मैं भी ऐसा ही करूंगा।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल