1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पेरू को 5-0 से हरा ब्राजील ने कोपा अमेरिका के क्वॉर्टर फाइनल में बनाई जगह

पेरू को 5-0 से हरा ब्राजील ने कोपा अमेरिका के क्वॉर्टर फाइनल में बनाई जगह

 Reported By: IANS
 Published : Jun 24, 2019 09:54 am IST,  Updated : Jun 24, 2019 09:54 am IST

ब्राजील ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोरिन्थियंस एरेना में खेले गए कोपा अमेरिका-2019 के ग्रुप-ए के मैच में पेरू को 5-0 से करारी शिकस्त दी।

पेरू को 5-0 से हरा...- India TV Hindi
पेरू को 5-0 से हरा ब्राजील ने कोपा अमेरिका के क्वॉर्टर फाइनल में बनाई जगह Image Source : GETTY IMAGES

साउ पाउलो| ब्राजील फुटबाल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां कोरिन्थियंस एरेना में खेले गए कोपा अमेरिका-2019 के ग्रुप-ए के मैच में पेरू को 5-0 से करारी शिकस्त दी। बीबीसी के अनुसार, इस जीत के साथ ब्राजील ने टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में भी जगह पक्की कर ली है। वह सात अंकों के साथ ग्रुप-ए के शीर्ष पर रही। 

ब्राजील के लिए इस एकतरफा मैच में कैसिमीरो, रॉबर्टो फर्मिनो, सोउसा सोआरेस, डेनी आल्विस और विलियन ने गोल दागे। मेजबान टीम ने मैच की शुरुआत से ही अटैकिंग अप्रोच अपनाई और किसी भी समय पेरू को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। 

कैसिमीरो ने 12वें मिनट में अपनी टीम के लिए पहला गोल दागा। सात मिनट बाद पेरू के गोलकीपर ने गलती की और फर्मिनो ने शानदार गोल करते हुए अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। 

पहला हाफ समाप्त होने से पहले मेजबान टीम तीसरा गोल करने में भी कामयाब रही। 32वें मिनट में सोआरेस ने यह गोल किया। ब्राजील ने दूसरे हाफ की भी दमदार शुरुआत की। इस बार 53वें मिनट में डेनी आल्विस ने 18 गज के बॉक्स के अंदर से गोल दागा। 

मैच समाप्त होने से पहले 90वें मिनट में ब्राजील ने एक और गोल किया। इस बार इंग्लिश क्लब चेल्सी से खेलने वाले अनुभवी फारवर्ड विलियन ने गेंद को गोल में डालने में कामयाबी पाई। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल