1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कमिंस को भारत के खिलाफ आखिरी वनडे और टी-20 सीरीज से मिले आराम पर ब्रेट ली ने उठाए सवाल

कमिंस को भारत के खिलाफ आखिरी वनडे और टी-20 सीरीज से मिले आराम पर ब्रेट ली ने उठाए सवाल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 03, 2020 03:41 pm IST,  Updated : Dec 03, 2020 03:41 pm IST

कमिंस को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत अंतिम वनडे के लिये आराम दिया गया है और वह आगामी टी20 सीरीज का भी हिस्सा नहीं होंगे।

brett lee, india vs australia 1st t20i, pat cummins ,india vs australia 2020, cummins ipl price- India TV Hindi
Pat Cummins Image Source : AP

पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने हाल में भारत के खिलाफ समाप्त हुई सीरीज के महज दो मैचों के बाद पैट कमिंस को आराम देने के ऑस्ट्रेलियाई फैसले पर सवाल उठाये। तेज गेंदबाजी के अगुआ कमिंस अगस्त में इंग्लैंड दौरे के लिये ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे और इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये भी खेले थे। 

कमिंस को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत अंतिम वनडे के लिये आराम दिया गया है और वह आगामी टी20 सीरीज का भी हिस्सा नहीं होंगे। ली ने ‘फॉक्सस्पोर्ट्स डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा, ‘‘यह शायद उसका फैसला नहीं होगा, वह शायद खेलना चाहता होगा, खिलाड़ी आमतौर पर खेलना चाहते हैं। ’’ 

यह भी पढ़ें- कमिंस को भारत के खिलाफ आखिरी वनडे और टी-20 सीरीज से मिले आराम पर ब्रेट ली ने उठाए सवाल

उन्होंने कहा, ‘‘दो मैचों के बाद उन्हें थकना नहीं चाहिए। मैंने हमेशा पाया है कि व्यक्तिगत रूप से मैं जितने ज्यादा मैच खेलता था, उतना ज्यादा बेहतर लय में होता था। ’’ 

ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में 13 रन से हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों को शुक्रवार से कैनबरा में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20  में भिड़ना है। ली की राय है कि अगर कोई खिलाड़ी चोटिल है तो उसे आराम दिया जा सकता है लेकिन फिट खिलाड़ियों को जितने ज्यादा संभव हो, उतने मैच खेलने चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर मुझे एक हफ्ते का भी ब्रेक मिलता है, भले ही यह टूर्नामेंट में ब्रेक है या फिर मुझे आराम दिया गया, तो इसके बाद आपको फिर से लय हासिल करनी होती है। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल