1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच से पहले कोहली का बड़ा बयान, बोले मैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बराबर

सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच से पहले कोहली का बड़ा बयान, बोले मैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बराबर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 15, 2017 03:55 pm IST,  Updated : Oct 15, 2017 03:58 pm IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार हैं। क्रिकेट फील्ड पर कोहली अपने खेल के साथ-साथ अपने लुक्स, स्टाइल और एट्टीट्यूड को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं।

virat kohli- India TV Hindi
virat kohli

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार हैं। क्रिकेट फील्ड पर कोहली अपने खेल के साथ-साथ अपने लुक्स, स्टाइल और एट्टीट्यूड को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है अच्छे क्रिकेटर होने के साथ-साथ विराट अपने आप को बेहतरीन फुटबॉलर भी मानते हैं। जी हां विराट कोहली को तो लगता है कि उनका गेम दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से कम नहीं है।

दरअसल आज टीम इंडिया मुंबई में सेलिब्रिटी क्लासिको में बॉलीवुड एक्टर्स के साथ फुटबॉल मैच खेलेगी और इसी तैयारियों को लेकर विराट ने कहा 'मैं खुद को एक अच्छा फुटबॉलर मानता हूं। मैं स्ट्राइकर, मिडफील्डर और डिफेंस तीनों ही पोजीशन पर खेल सकता हूं। मैं खुद को रोनाल्डो से कम नहीं आंकता।’

ये मैच मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब के कप्तान एक्टर रणबीर कपूर होंगे। वहीं ऑल हार्ट्स टीम की कप्तानी विराट कोहली करेंगे। ये मैच अभिषेक बच्चन और विराट कोहली की फाउंडेशन चैरिटी के लिए धन जुटाने के लिए खेल रही है।

वैसे विराट कोहली ने युवा बल्लेबाज मनीष पांडे को टीम का सबसे अच्छा फुटबॉलर बताया। उन्होंने कहा कि मनीष पांडे सेलिब्रिटी क्लासिको में मिडफील्ड पोजीशन पर खेलेंगे, वो जबर्दस्त खिलाड़ी हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल