1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मशरफे मुर्तजा ने कहा, चैम्पियंस ट्रॉफी का अनुभव यूं देगा वर्ल्ड कप में फायदा

मशरफे मुर्तजा ने कहा, चैम्पियंस ट्रॉफी का अनुभव यूं देगा वर्ल्ड कप में फायदा

 Written By: IANS
 Published : Jun 13, 2017 01:48 pm IST,  Updated : Jun 13, 2017 01:48 pm IST

बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने कहा है कि ICC चैम्पियंस ट्रॉफी का अनुभव टीम को 2019 विश्वकप की तैयारी के लिए मदद करेगा। अगला वर्ल्ड कप भी इंग्लैंड में खेला जाएगा जहां चैम्पियंस ट्रॉफी खेली जा रही है।

Mashrafe Mortaza | Getty Images- India TV Hindi
Mashrafe Mortaza | Getty Images

बर्मिंघम: बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने कहा है कि ICC चैम्पियंस ट्रॉफी का अनुभव टीम को 2019 विश्वकप की तैयारी के लिए मदद करेगा। अगला वर्ल्ड कप भी इंग्लैंड में खेला जाएगा जहां चैम्पियंस ट्रॉफी खेली जा रही है। बांग्लादेश ने सभी को हैरान करते हुए इस बार चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

बांग्लादेश के अखबार-डेली स्टार ने मुर्तजा के हवाले से लिखा है, ‘टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए यह दौरा सीखने वाला रहा है। इस तरह की परिस्थितियां उनके लिए नई हैं। मैं चाहता हूं कि वह इसका लुत्फ उठाएं और जितना हो सकें सीखें ताकि 2 साल बाद जब वह यहां वर्ल्ड कप के लिए आएं तो परिस्थितियों से वाकिफ हों और अच्छा प्रदर्शन कर सकें।’ न्यूजीलैंड के ऊपर जीत के बारे में मुर्तजा ने कहा, ‘जब हम यहां आए थे तब हमने इसके बारे में नहीं सोचा था।’

उन्होंने कहा, ‘यह बात हमारे दिमाग में तब आई जब हमने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल की। हां, अब हम उस पड़ाव पर हैं जो हमारे लिए बहुत बड़ा है। लेकिन हम किसी तरह के अतिरिक्त दबाव में नहीं हैं। हम आराम करने के बाद सेमीफाइनल में जाना चाहते हैं। हम अभ्यास में भी कुछ अतिरिक्त नहीं करना चाहते।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल