1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019: धोनी खिलाड़ी ही नहीं, क्रिकेट के एक युग हैं : मैथ्यू हेडन

IPL 2019: धोनी खिलाड़ी ही नहीं, क्रिकेट के एक युग हैं : मैथ्यू हेडन

 Reported By: IANS
 Published : May 12, 2019 03:44 pm IST,  Updated : May 12, 2019 03:44 pm IST

धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम 10 संस्करणों में से आठ बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है। टीम एक बार फिर अपने चौथे खिताब की तलाश में है। 

IPL 2019: धोनी खिलाड़ी ही नहीं, क्रिकेट के एक युग हैं : मैथ्यू हेडन- India TV Hindi
IPL 2019: धोनी खिलाड़ी ही नहीं, क्रिकेट के एक युग हैं : मैथ्यू हेडन Image Source : AP

चेन्नई। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का कहना है कि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी केवल एक खिलाड़ी ही नहीं बल्कि क्रिकेट के एक युग हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम 10 संस्करणों में से आठ बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है। टीम एक बार फिर अपने चौथे खिताब की तलाश में है। 

हेडन ने स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में कहा, " धोनी केवल एक खिलाड़ी ही नहीं हैं बल्कि क्रिकेट का एक युग भी हैं। कई मायनों में मुझे लगता है कि धोनी गली क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। वो हममें से ही एक हैं जो टीम के लिए सबकुछ करेगा।" 

उन्होंने आगे कहा, "आप देखते होंगे कि जिस तरह से वह अभ्यास करते हैं, जिस तरह से वो अपने लेग स्पिनर्स से गेंदबाजी कराते हैं, कैच पकड़ते हैं और खिलाड़ियों से सलाह-मशविरा लेते हैं और इन सबके बावजूद वो काफी शांत रहते हैं। उनके जैसा इंसान अगर आपके आस-पास रहता है तो आप काफी आरामदायक महसूस करते हैं।" 

धोनी ने आईपीएल के 12वें संस्करण में 11 मैचों में अबतक 414 रन बनाए हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने साथ ही कहा, " उन्हें 'थाला' नाम दिया गया है क्योंकि वह न केवल चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं, बल्कि पूरे देश के भी कप्तान हैं।" 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल