चेन्नई: भारत ने आज यहां सिरीज़ के पांचवें और अंतिम मैच के चौथे दिन अपनी पहली पारी में भोजनकाल तक पांच विकेट खोकर 463 रन बना लिये हैं। लंच के समय करुण नाय़र 122 और अश्विन 9 रन बनाकर खेल रहे थे। भारत ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के स्कोर से अब सिर्फ 14 रन पीछे है।
भारत ने आज कल स्कोर 4 विकेट पर 391 के आगे खेलना शुरु किया और करुण और मुरली विजय ने 44 रन और जोड़े तभी मुरली 29 के व्यक्तिगत स्कोर पर डॉसन की बॉल पर LBW हो गए। इस बीच करुण ने टेस्ट में अपना पहला शतक जमाया।
मुरली का विकेट गिरने के बाद करुण ने अश्विन के साथ छठे विकेट के लिए 28 रन जोड़े।
इंग्लैंड के लिए अब तक स्टुअर्ट ब्रॉड, मोइन अली, आदिल राशिद, लियाम डॉसन और बेनस्टोक्स ने एक-एक विकेट लिया है।
इंग्लैंड ने पहली पारी में मोइन (146), जोए रूट (88), जॉनी बेयरस्टो (49), डॉसन (नाबाद 66) और राशिद (60) की बदौलत 477 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
5 मैचों की सीरीज का यह आखिरी मैच है और भारतीय टीम पहले ही 3-0 से अजेय बढ़त ले चुकी है।