1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गेल को लगी हथकड़ी, महिला से डांस की पेशकश पड़ी महंगी

गेल को लगी हथकड़ी, महिला से डांस की पेशकश पड़ी महंगी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 07, 2015 02:53 pm IST,  Updated : Jul 07, 2015 02:55 pm IST

नई दिल्ली: वेस्‍टइंडीज के तूफानी बल्‍लेबाज क्रिस गेल को एक बार में एक महिला से डांस की पेशकश बहुत महंगी पड़ी और लग गई हथकड़ी। शायद आपको इस बात का यक़ीन न हो लेकिन गेल

गेल को लगी हथकड़ी,...- India TV Hindi
गेल को लगी हथकड़ी, महिला से डांस की पेशकश पड़ी महंगी

नई दिल्ली: वेस्‍टइंडीज के तूफानी बल्‍लेबाज क्रिस गेल को एक बार में एक महिला से डांस की पेशकश बहुत महंगी पड़ी और लग गई हथकड़ी।

शायद आपको इस बात का यक़ीन न हो लेकिन गेल ने खुद स्वीकार किया है कि उन्होंने बार में एक महिला पुलिस अफ़सर से डांस की पेशकश की थी और बदले में उन्हें लग गई हथकड़ी।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले गेल का हथकड़ी पहने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

गेल ने खुद अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस फोटो को शेयर किया है। उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा- जब आप पार्टी में खराब व्‍यवहार करें और आपको पार्टी से निकाल दिए जाए... तो आप क्‍या करेंगे, जी हां तब मैंने पुलिस अफसर से पूछा क्‍या आप मेरे साथ डांस करेंगी... मैं बैड बॉय हूं।

गेल ने जो तस्‍वीर अपने प्रशंसकों से साझा की है, उसमें वो मुस्‍कुराते और मस्‍ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं।

गेल इन दिनों कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल