1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. देखें वीडियो: कैसे 'भांगड़ा' ने छिड़का नाइट राइडर्स के ज़ख्मों पर नमक

देखें वीडियो: कैसे 'भांगड़ा' ने छिड़का नाइट राइडर्स के ज़ख्मों पर नमक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 03, 2015 02:22 pm IST,  Updated : May 03, 2015 03:31 pm IST

नई दिल्ली: बारिश की वजह से 10 ओवर के मैच में शाहरुख ख़ान की टीम कोलकता नाइट राइडर्स को न सिर्फ़ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने हराया बल्कि ड्रेसिंग रुम में भंगड़ा कर गौतम गंभीर एण्ड

देखें वीडियो: क्यों...- India TV Hindi
देखें वीडियो: क्यों 'भांगड़ा' करते नज़र आए क्रिस गेल और विराट कोहली

नई दिल्ली: बारिश की वजह से 10 ओवर के मैच में शाहरुख ख़ान की टीम कोलकता नाइट राइडर्स को न सिर्फ़ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने हराया बल्कि ड्रेसिंग रुम में भंगड़ा कर गौतम गंभीर एण्ड कंपनी के ज़ख्मों पर अच्छा ख़ासा नमक भी छिड़क डाला।

 
मंदीप सिंह की विस्फोटक पारी (18 गेंदों में 45 रनों) की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मौजूदा चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हरा दिया। मंदीप ने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। शानदार पारी के लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। और इस जीत के जश्न को मनाने के लिए टीम के सदस्यों ने कुछ अलग अंदाज़ अपनाया।

जब बैंगलोर की टीम कोलकाता पर जीत दर्ज कर अपने ड्रेसिंग रूम में लौटी तो टीम के आतिशी बल्लेबाज़ क्रिस गेल ने इस जीत के जश्न को अलग अंदाज़ में मनाने का सोचा। क्रिस गेल ड्रेसिंग रूम में टीम के एक और सदस्य के साथ पंजाब का प्रसिद्थ 'भांगड़ा' करने लगे। बाद में कप्तान विराट कोहली भी जश्न में शामिल हुए और जम कर नाचे।

दरसल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सदस्य शॉन एबॉट ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें गेल, कोहली और अन्य सदस्य टीम की जीत के जश्न को मनाने के लिए "भांगड़ा" करते नज़र आ रहे हैं। देखें वीडियो:

बारिश के कारण इस मैच का ढाई घंटे से भी ज्यादा समय बर्बाद हुआ और आखिरकार इसे 10-10 ओवरों तक के लिए सीमित किया गया।

रॉयल चैलेंजर्स को आखिरी ओवर में 13 रनों की जरूरत थी। स्ट्राइक पर मौजूद डेविड वीज ने पहली गेंद पर एक रन लेकर छोड़ बदल लिया। दूसरी गेंद पर मंदीप ने दो रन लिए और फिर तीसरी तथा चौथी गेंद पर छक्का जड़ कर मैच रॉयल चैलेंजर्स के नाम कर दिया।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल