1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिसम्बर तक क्रिकेट से दूर रहेंगे गेल

दिसम्बर तक क्रिकेट से दूर रहेंगे गेल

 Written By: IANS
 Published : Jul 24, 2015 08:53 pm IST,  Updated : Jul 24, 2015 08:53 pm IST

पोर्ट ऑफ स्पेन: वेस्टइंडीज के दिग्गज सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल अगले दो-तीन महीनों तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। गेल की पीठ में तकलीफ है और इस तकलीफ से उबरने के लिए आने वाले दिनों में

दिसम्बर तक क्रिकेट से...- India TV Hindi
दिसम्बर तक क्रिकेट से दूर रहेंगे गेल

पोर्ट ऑफ स्पेन: वेस्टइंडीज के दिग्गज सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल अगले दो-तीन महीनों तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। गेल की पीठ में तकलीफ है और इस तकलीफ से उबरने के लिए आने वाले दिनों में वह ऑपरेशन कराएंगे। खुद गेल ने इसकी पुष्टि की।

 

गेल ने कैरेबियन प्रीमियर लीग के मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, "दो अगस्त को मुझे एक सहायतार्थ मैच खेलना है। वह मैच मेरे लिए अगले दो-तीन महीनों के लिए एक तरह का विराम होगा। मैं अपनी पीठ का ऑपरेशन कराने जा रहा हूं।"


"मुझे पूरी तरह ठीक होने में वक्त लगेगा। दिसम्बर तक मैं क्रिकेट से दूर रहूंगा। मेरी सर्जरी सफल हो, इसके लिए आप सब दुआ करें। मैं और मजबूत होकर लौटूंगा।"

ऐसे में वेस्टइंडीज को जिम्बाब्वे में होने वाली तीन देशों की एकदिवसीय सीरीज में गेल के बगैर की खेलना पड़ सकता है। इस सीरीज की तीसरी टीम पाकिस्तान होगी लेकिन इसकी तारीख की अभी घोषणा नहीं हुई है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल