1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल-10 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले इन खिलाड़ियों की लगेगी रिकॉर्ड बोली!

आईपीएल-10 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले इन खिलाड़ियों की लगेगी रिकॉर्ड बोली!

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Jan 25, 2018 05:16 pm IST,  Updated : Jan 25, 2018 08:30 pm IST

आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी 27 और 28 जनवरी को होनी है।

इन खिलाड़ियों पर होगी...- India TV Hindi
इन खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश

27-28 जनवरी को जब आईपीएल की मंडी सजेगी। नीलामी में कई बड़े खिलाड़ी बिकेंगे और हर फ्रेंचाइजी अपनी टीम में सबसे विस्फोटक खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने साल 2017 में सबसे ज्यादा छक्के लगाए। इन खिलाड़ियों पर इस साल रिकॉर्ड पैसा बरस सकता है और इन्हें रिकॉर्ड बोली में खरीदा जा सकता है। कौन हैं ये खिलाड़ी आइए जानते हैं।

ग्लेन मैक्सवेल (26 छक्के): पिछले साल के आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में ग्लेन मैक्सवेल ने बाजी मारी। किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए मैक्सवेल ने 14 मैचों में 26 छक्के ठोके थे। पंजाब ने मैक्सवेल को रीटेन नहीं किया है और ऐसे में इस बार उनको रिकॉर्ड बोली में खरीदा जा सकता है।

कायरन पोलार्ड (22 छक्के): आईपीएल-10 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पोलार्ड थे। पोलार्ड के बल्ले से 17 मैचों में 22 छक्के निकले थे। पोलार्ड पिछले साल मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। लेकिन इस बार उनकी टीम ने उन्हें रीटेन नहीं किया है और इस लिहाज से उनपर रिकॉर्ड पैसा बरस सकता है।

रॉबिन उथप्पा (21 छक्के): आईपीएल-10 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रॉबिन उथप्पा थे। उथप्पा ने 14 मैचों में 21 छक्के लगाए थे। कोलकाता की टीम ने उन्हें रीटेन नहीं किया है और ऐसे में फ्रेंचाइजियों में उन्हें खरीदने की होड़ लगेगी।

क्रिस लिन (19 छक्के): क्रिस लिन ने पिछले आईपीएल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से काफी सुर्खियां बटोरीं थीँ। साथ ही उनके बल्ले से 7 मैचों में 19 छक्के निकले थे। कोलकाता की टीम ने उन्हें रीटेन नहीं किया है और साफ है कि इस बार कोई भी फ्रेंचाइजी उन्हें खोना नहीं चाहेगी।

ऐरन फिंच (19 छक्के): ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ऐरन फिंच भी पिछले साल सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में थे। फिंच ने गुजरात की तरफ से खेलते हुए 13 मैचों में 19 छक्के लगाए थे। इस लिहाज से इस बार फिंच पर रिकॉर्ड पैसा बरस सकता है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल