1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई क्रिकेट संघ को सीओए की दो टूक, कहा- संवैधानिक अनियमिततायें ठीक करो या BCCI चुनावों से रहो बाहर

मुंबई क्रिकेट संघ को सीओए की दो टूक, कहा- संवैधानिक अनियमिततायें ठीक करो या BCCI चुनावों से रहो बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 23, 2019 08:40 pm IST,  Updated : Jul 23, 2019 08:40 pm IST

मुंबई क्रिकेट संघ भारत के सबसे पुराने क्रिकेट संघों में से है और 70 से अधिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दे चुका है। पिछले साल सितंबर में इसने लोढा समिति के सुझावों के तहत नया संविधान लागू किया लेकिन सीओए ने उसमें अनियमिततायें पाई हैं।

मुंबई क्रिकेट संघ को सीओए की दो टूक, कहा- संवैधानिक अनियमिततायें ठीक करो या BCCI चुनावों से रहो बाहर- India TV Hindi
मुंबई क्रिकेट संघ को सीओए की दो टूक, कहा- संवैधानिक अनियमिततायें ठीक करो या BCCI चुनावों से रहो बाहर

मुंब। भारतीय क्रिकेट का संचालन कर रही प्रशासकों की समिति ने एमसीए से कहा कि वह या तो अपने संविधान की ‘अनियमिततायें’ ठीक करे या 22 अक्तूबर को होने वाले बीसीसीआई चुनाव से बाहर रहने को तैयार रहे। 

मुंबई क्रिकेट संघ भारत के सबसे पुराने क्रिकेट संघों में से है और 70 से अधिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दे चुका है। पिछले साल सितंबर में इसने लोढा समिति के सुझावों के तहत नया संविधान लागू किया लेकिन सीओए ने उसमें अनियमिततायें पाई हैं।

 
सीओए ने एमसीए को 19 जुलाई को लिखे पत्र में कहा, ‘‘सीओए द्वारा एमसीए को 17 जुलाई 2019 को भेजे गए ईमेल के संबंध में आपका ध्यान आकर्षित कराना है जो एमसीए के संविधान में अनियमितताओं के संदर्भ में है।’’ 

इसमें कहा गया, ‘‘इस पर आपके जवाब की प्रतीक्षा है। एमसीए को अपने संविधान की कमियां दूर करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर उसे बीसीसीआई की चुनाव प्रक्रिया से बाहर कर दिया जायेगा।’’ 

इस बीच एमसीए के एक अधिकारी ने प्रेस ट्रस्ट को बताया कि अभी तक उन्होंने सीओए के ईमेल का जवाब नहीं दिया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल