1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बेंगलुरु T20: विवादास्पद अंपायर ने 70 मिनट पहले मैच से ख़ुद को अलग किया

बेंगलुरु T20: विवादास्पद अंपायर ने 70 मिनट पहले मैच से ख़ुद को अलग किया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 02, 2017 05:23 pm IST,  Updated : Feb 02, 2017 05:23 pm IST

नागपुर टी20 मैच में तीन ग़लत फ़ैसलों से विवादों में घिरे अंपायर शम्शुद्दीन ने बुधवार को निर्णायक तीसरा टी20 मैच शुरु होने के 70 मिनट पहले ख़ुद को मैच से अलग कर लिया था। ICC

Chettihody Shamshuddin- India TV Hindi
Chettihody Shamshuddin

नागपुर टी20 मैच में तीन ग़लत फ़ैसलों से विवादों में घिरे अंपायर शम्शुद्दीन ने बुधवार को निर्णायक तीसरा टी20 मैच शुरु होने के 70 मिनट पहले ख़ुद को मैच से अलग कर लिया था।

ICC ने विवाद के बाद BCCI से कहा था कि वह इस मैच में शम्शुद्दीन को न रखे लेकिन बोर्ड नही माना और उनसे ही अंपायरिंग करवाने का फ़ैसला किया। लेकिन शम्शुद्दीन ने खुद ही मैच से हटकर बोर्ड को चौंका दिया। इस बारे में पूछे जाने पर मैच रेफ़री एंडी पेक्रॉफ़्ट ने कहा शम्शुद्दीन सौ फीसद फिट मेहसूस नहीं कर रहे थे और उन्होंने ही फील्ड अंपायरिंग की जगह टीवी पर ड्यूटी करने का आग्रह किया था। 

इंग्लैंड द्वारा शिकायत करने के बाद पेक्रॉफ़्ट शम्शुद्दीन को अंपायरिंग से हटाना चाहते थे लेकिन बोर्ड नही माना।

शम्शुद्दीन ने विराट कोहली और युवराज सिंह के ख़िलाफ़ lbw की अपील इस आधार पर ख़ारिज कर दी थी कि बॉल ऊपर थी। आपको बता दें कि शम्शुद्दीन ऑस्ट्रेलिया से अंपायरिंग करके लौटे थे जहां पिच में उछाल रहता है। इसके बाद उन्होंने जो रुट को भी lbw ग़लत दिया था जिसकी वजह से इंग्लैंड मैच हार गया। उसे अंतिम 6 बॉलों पर 8 रन बनाने थे और रुट बल्लेबाज़ी कर रहे थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल