1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोनावायरस के प्रकोप से भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज में गेंदबाजों की बढ़ी सकती है मुश्किलें

कोरोनावायरस के प्रकोप से भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज में गेंदबाजों की बढ़ी सकती है मुश्किलें

 Edited By: IANS
 Published : Mar 11, 2020 03:48 pm IST,  Updated : Mar 11, 2020 03:48 pm IST

कोरोनावायरस के कारण ऐसा संभव है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान टीम गेंद को चमकाने के लिए उस पर लार नहीं लगाने के बारे में निर्णय ले सकती है।

saliva, indian premier league, ODI, Bhuvneshwar Kumar, coronavirus- India TV Hindi
Bhuvneshwar Kumar Image Source : AP IMAGE

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा है कि देश में फैले कोरोनावायरस के कारण ऐसा संभव है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान टीम गेंद को चमकाने के लिए उस पर लार नहीं लगाने के बारे में निर्णय ले सकती है। काफी समय बाद टीम में लौटे भुवनेश्वर ने कहा कि इस वायरस के बढ़ते प्रकोप से बचने के लिए एहतियातन ऐसा किया जा सकता है।

भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के साथ गुरुवार को यहां तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेलना है।

भुवनेश्वर ने मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमने अभी इस पर लार का इस्तेमाल नहीं करने के बारे में सोचा है लेकिन मैं अभी यह नहीं कह सकता कि हम गेंद को चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल नहीं करेंगे। अगर हमने शाइन नहीं चमकाई तो वे हमारी पिटाई करेंगे और फिर आप लोग कहेंगे कि हम अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहे।"

उन्होंने कहा, "लेकिन यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और आज हमारी टीम की बैठक है और इसमें हमें जो भी निर्देश मिलते हैं, हम जो भी बेहतर विकल्प अपना सकते हैं हम उन पर विचार करेंगे। यह सब टीम डॉक्टर्स पर निर्भर करता है कि वे हमें क्या सलाह दे रहे हैं।"

अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर की स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी के बाद टीम में वापसी हुई है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में टीम हर जरूरी सावधानी बरत रही है।

उन्होंने हालांकि आईपीएल की स्थिति पर कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

भुवी ने कहा, "इस समय आप कुछ भी नहीं कह सकते क्योंकि यह भारत में खतरनाक रूप लेता जा रहा है। लेकिन हम सावधानी बरत रहे हैं, जितना की हम बरत सकते हैं। हमारे साथ डॉक्टरों की एक टीम है और वे हमें क्या करना है और क्या नहीं करना है, इसे लेकर सलाह दे रहे हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल