1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आंद्रे रसेल IPL को कर रहे हैं मिस, कहा- कोरोना के चलते नहीं लगा पा रहा छक्के

आंद्रे रसेल IPL को कर रहे हैं मिस, कहा- कोरोना के चलते नहीं लगा पा रहा छक्के

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 05, 2020 03:43 pm IST,  Updated : May 05, 2020 03:53 pm IST

कोरोना वायरस के चलते दुनिया की लोकप्रिय क्रिकेट लीग आईपीएल के 13वें सीजन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है जिस वजह से कई विदेशी क्रिकेटर भारतीय लीग काफी मिस कर रहे हैं।

आंद्रे रसेल IPL को कर रहे...- India TV Hindi
आंद्रे रसेल IPL को कर रहे हैं मिस, कहा- कोरोना के चलते नहीं लगा पा रहा छक्के Image Source : IPLT20.COM

कोरोना वायरस के चलते दुनिया की लोकप्रिय क्रिकेट लीग आईपीएल के 13वें सीजन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है जिस वजह से कई विदेशी क्रिकेटर भारतीय लीग काफी मिस कर रहे हैं। इस बीच वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्र रसेल का बड़ा बयान दिया जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि वह आईपीएल को काफी मिस कर रहे हैं।

रसेल ने क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में कहा, "इस समय जो माहौल है उसमें कोई भी फंसना नहीं चाहता था। कोविड-19 महामारी ने पूरी दुनिया पर असर डाला है और इसका असर मुझ पर भी हो रहा है। मैं इस महामारी के कारण मैं वो काम नहीं कर पा रहा हूं, जिसे मैं सबसे ज्यादा पसंद करता हूं। मैं बड़े-बड़े छक्के नहीं लगा पा रहा हूं।"

उन्होंने कहा, "इस समय अगर मैं भारत में होता तो एक अलग माहौल का लुत्फ उठा रहा होता, पर ऐसा नहीं है जो निराश करने वाला है। इस समय हम सब को जितना हो सके सुरक्षित रहने की जरूरत है।" इससे पहले रसेल ने खुलासा किया था कि जब वह आईपीएल में खेलते हैं तो उनके रौंगटे खड़े हो जाते हैं। 

रसेल ने कहा था, " मुझे एक बात कहना है। आईपीएल एक ऐसी लीग है, जहां क्रिकेट खेलते वक्त मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में भी मेरे साथ वैसा ही अनुभव होता है। लेकिन जब आईपीएल की बात होती है और खासकर ईडन गाडर्ंस के दर्शकों के सामने खेलने की तो तुलना किसी और से नहीं हो सकती।"

उन्होंने कहा था, "जब मैं बल्लेबाजी के लिए मैदान पर जाता हूं तो जिस तरह का स्वागत फैंस करते हैं, उससे मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ये पूरी तरह से उनका प्यार है और इससे मेरे ऊपर काफी दबाव भी आता है। लेकिन ये प्रेशर मेरे लिए अच्छा है।"

गौरतलब है कि आईपीएल का 13वां सीजन कोरोना वायरस के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है जबकि इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली T20I वर्ल्ड कप पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। कोरोना के चलते टोक्यो ओलंपिक को पहले ही 1 साल के लिए टाल दिया गया है।

(With PTI Inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल