1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सीपीएल 2020 : हेटमायेर और पॉल ने गयाना को जीत की राह पर लौटाया

सीपीएल 2020 : हेटमायेर और पॉल ने गयाना को जीत की राह पर लौटाया

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 20, 2020 11:50 am IST,  Updated : Aug 20, 2020 11:50 am IST

शिमरोन हटमायेर के 44 गेंद में 71 रन की मदद से गयाना अमेजन वारियर्स ने पहली जीत दर्ज की।

Shimron Hetmyer- India TV Hindi
Shimron Hetmyer Image Source : CPLT20

टारूबा| कीमो पॉल के चार विकेट और शिमरोन हटमायेर के 44 गेंद में 71 रन की मदद से गयाना अमेजन वारियर्स ने हीरो कैरेबियाई प्रीमियर लीग में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को तीन विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की।

हेटमायेर ने अपनी पारी में तीन छक्के और आठ चौके लगाये । वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पैट्रियट्स ने पांच विकेट 83 पर पर गंवा दिये लेकिन बेन डंक (29) और कप्तान रेयाद एमरिट (17) ने आखिरी में आक्रामक पारियां खेलकर टीम को आठ विकेट पर 127 रन तक पहुंचाया।

वारियर्स के लिये हेटमायेर ने शानदार पारी खेली। एक अन्य मैच में जमैका टालावाह ने सेंट लूसिया जोक्स को पांच विकेट से मात दी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल