1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CPL 2021 : सेमीफाइनल में रोमांचक जीत के बाद सेंट लूसिया किंग्स और सेंट किट्स के बीच होगा फाइनल भिड़ंत

CPL 2021 : सेमीफाइनल में रोमांचक जीत के बाद सेंट लूसिया किंग्स और सेंट किट्स के बीच होगा फाइनल भिड़ंत

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 15, 2021 11:55 am IST,  Updated : Sep 15, 2021 11:55 am IST

पैट्रियट्स ने गयाना अमेजन वारियर्स को सात विकेट से हराया जबकि किंग्स ने गत चैम्पियन ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को 21 रन से शिकस्त दी। 

CPL 2021, St Lucia Kings, St Kitts, cricket, Sports - India TV Hindi
St Lucia Kings and St Kitts Image Source : TWITTER/@SKNPATRIOTS/@SAINTLUCIAKINGS

सेंट लूसिया किंग्स और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने अपने अपने सेमीफाइनल मैचों में रोमांचक जीत दर्ज करके कैरेबियाई प्रीमियर लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। पैट्रियट्स ने गयाना अमेजन वारियर्स को सात विकेट से हराया जबकि किंग्स ने गत चैम्पियन ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को 21 रन से शिकस्त दी। 

पैट्रियट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। वारियर्स के लिये शिमरोन हेटमायेर (नाबाद 45) के अलावा कोई बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सका। टीम ने नौ विकेट पर 178 रन बनाये। 

यह भी पढ़ें- Champions League : मेस्सी के जाने के बाद बार्सीलोना को पहले मैच में ही लगा झटका, चेल्सी की जीत में चमके लुकाकू

स्पिनर जोस रूस जागेसर और फवाद अहमद ने दो दो विकेट लिये। हेटमायेर ने 20 गेंद में 45 रन बनाये जिसमें से 25 रन पारी के आखिरी ओवर में बने। जवाब में पैट्रियट्स के लिये क्रिस गेल ने 27 गेंद में 42 रन बनाये जबकि एविन लुईस ने 39 गेंद में नाबाद 77 रन की पारी खेली। पैट्रियट्स ने 13 गेंद बाकी रहते मैच जीता। 

दूसरे सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स ने मार्क डायाल के 78 रन की मदद से चार विकेट पर 204 रन बनाये। 

यह भी पढ़ें- CPL 2021 : धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेंट लुसिया, नाइट राइडर्स को मिली 21 रनों से हार

नाइट राइडर्स की शुरूआत अच्छी रही लेकिन डेविड वीसे की शानदार गेंदबाजी के आगे उसके बल्लेबाज टिक नहीं सके। वीसे ने 39 रन देकर पांच विकेट लिये। नाइट राइडर्स की टीम 184 रन पर आउट हो गई। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल