Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट लाइव स्कोर, IND vs SL, COLOMBO TEST: सेंचुरी बनाकर मेंडिस आउट

क्रिकेट लाइव स्कोर, IND vs SL, COLOMBO TEST: सेंचुरी बनाकर मेंडिस आउट

Written by: India TV Sports Desk Published : Aug 05, 2017 09:12 am IST, Updated : Aug 05, 2017 04:53 pm IST

श्रीलंका ने टेस्ट सिरीज़ के दूसरे मैच के तीसरे दिन फ़ॉलोऑन पर खेलते हुए चायकाल तक एक विकेट खोकर 118 रन बना लिए हैं। इस समय मेंडिस 61 और करुणारत्ने 55 बनाकर खेल रहे हैं।

 Karunaratne- India TV Hindi
Karunaratne

कोलंबो: श्रीलंका ने टेस्ट सिरीज़ के दूसरे मैच के तीसरे दिन फ़ॉलोऑन पर खेलते हुए चायकाल तक एक विकेट खोकर 118 रन बना लिए हैं। इस समय मेंडिस 61 और करुणारत्ने 55 बनाकर खेल रहे हैं। इसके पहले भारत के 622 के स्कोर के जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 183 रन पर सिमट गई। भारत के लिए अश्विन ने पांच जबकि जडेजा और शमी ने दो-दो विकेट लिए। श्रीलंका के डिकवेला ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। दूसरी पारी में श्रीलंका ने थरंगा के रुप में अपना पहला विकेट खोया जिन्हें उमेश यादव ने बोल्ड किया। 

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मैच के दूसरे दिन चाय के बाद नौ विकेट पर 622 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। ​ भारत पहला टेस्ट मैच जीतकर सिरीज़ में 1-0 से आगे है।

लाइव क्रिकेट स्कोर और अपडेट्स, भारत बनाम श्रीलंका:

  • श्रीलंका ने चायकाल तक एक विकेट खोकर 118 रन बना लिए। मेंडिस 61 और करुणारत्ने 55 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को एकमात्र सफलता उमेश यादव ने दिलाई है जिन्होंने थरंगा को बोल्ड किया।
  • उपल थरंगा आउट...यादव ने किया बोल्ड....लाइन मिस की...श्रीलंका 7/1. कुशाल मेंडिस हैं नये बल्लेबाज़।
  • श्रीलंका अपने घर में तीसरी बार फ़ॉलोऑन पर खेल रही है।
  • श्रीलंका की पारी शुरु। ओपनर उपल थरंगा और करुणारत्ने क्रीज़ पर। उमेश यादव कर रहे हैं बॉलिंग की शुरुआत।
  • दिलरुवान आउट...अश्विन ने किया बोल्ड, चौथा विकेट मिला अश्विन को, दिलरुवान ने बनाए 25 रन।
  • हैरथ आउट, शमी को मिला दूसरा विकेट। श्रीलंका 152/8, श्रीलंका 470 रन पीछे।
  • शमी ने आते ही भारत को दिलाई एक और सफलता, डिकवेला को किया आउट। डिकवेला ने 51 रन बनाए।
  • धनंजय डिसिल्वा आउट...जडेजा की बॉल पर हुए बोल्ड, खाता भी नहीं खोल पाए। इस विकेट के साथ जडेजा ने 150 विकेट पूरे किए।
  • मैथ्यूज़ ने अपनाया आक्रामक रुख़, जडेजा के एक ओवर में जड़ दिए दो छक्के।
  • क्रीज़ पर मैथ्यूज़ और डिकवेला हैं।
  • भारत को मिली दो सफलताएे। पहले जडेजा ने कप्तान चांदीमल को कैच आउट करवाया फिर उमेश यादव ने मेंडिस को आउट किया। श्रीलंका 64/4
  • खिलाड़ी मैदान पर। बॉलिंग की शुरुआत रविंद्र जडेजा कर रहे हैं। सामने हैं चांदीमल।
  • श्रीलंका के लिए आज का दिन बहुत एहमियत रखता है। आज का दिन न सिर्फ़ मैच का नतीजा तय कर देगा बल्कि तीन मैचों सिरीज़ का परिणाम भी सामने आ जाएगा जिसमें भारत 1-0 से आगे है। श्रीलंका के बल्लेबाज़ों को टूटते विकेट पर भारतीय स्पिनरों की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। देखना ये है कि कप्तान दिनेश चांदीमल और कुशाल मेंडिस श्रीलंका की नैया पार लगा पाते हैं या नहीं। अगर श्रीलंका को मैच में वापसी करनी है या मैच बचाना है तो इन दोनों में से किसी एक को शतक लगाना पड़ेगा हालंकि इस विकेट पर ये मुश्किल काम है लेकिन फिर उन्हें चेतेश्वर पुजारा की बैटिंग टैकनीक से सबक लेना चाहिए।

 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement